{"_id":"5c02c05cbdec22416e6268d7","slug":"vehicle-possession-instead-of-passers-walk","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगीरों के चलने की जगह वाहनों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहगीरों के चलने की जगह वाहनों का कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के धनौड़ा में जाम में फंसे स्कूल वाहन से उतरते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर की सड़कों को पार्किंग स्थल बना दिया गया है। लोगों के सुरक्षित चलने के लिए स्थान तक नहीं है। बुजुर्ग और स्कूली बच्चे इन सड़कों पर सबसे अधिक असुरक्षित हैं।
विज्ञापन
शहर में जिस तेजी से वाहनों की संख्या बढ़ रही है, उस लिहाज से पार्किंग सुविधा अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। ऐसे में नगर की सभी सड़कें पार्किंग स्थल बन चुकी हैं। यहां तक कि मुख्य सड़कों पर जगह नहीं होने के बाद छोटी गलियों को भी दोपहिया वाहनों का पार्किंग स्थल बना दिया गया है।
विज्ञापन
सड़कों के किनारे वाहनों के खड़ा रहने से लोग असुरक्षा में आवागमन करने को मजबूर हैं। इतना ही नहीं वाहनों के खड़ा रहने से दोनों ओर से बड़े वाहनों के आते ही जाम लग जाता है। इन्हीं संकरी सड़कों पर स्कूली बच्चे भी वाहनों से उतरते हैं। जाम लगने के भय से कई बार चालक जल्दबाजी में बसों को आगे बढ़ा देते हैं। ऐसे में हादसे का खतरा रहता है।
विज्ञापन
हादसे के बाद सतर्क नजर आए लोग
पिथौरागढ़। टकाना के स्कूल में बस के टायर के नीचे आने से हुई मासूम बच्चे की मौत के बाद सभी स्कूलों के प्रबंधन से लेकर अभिभावक तक सतर्क नजर आए। लगभग सभी स्कूल बसों में आवाजाही करने वाले बच्चों को स्टॉपेज पर सावधानीपूर्वक उतारा गया। पुलिस के गश्ती दल भी स्कूलों की छुट्टी के समय में सक्रिय रहे।
चालक को न्यायालय में पेश किया
पिथौरागढ़। एशियन स्कूल के मासूम बच्चे को बस से कुचलने के आरोपी चालक नरेंद्र सिंह को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को आरोपी चालक को न्यायालय में पेश किया गया। मामले की जांच एसआई राजवीर सिंह नेगी कर रहे हैं।
शहर के लोगों ने मासूम को दी श्रद्धांजलि
पिथौरागढ़। बस की चपेट में आने से मृत मासूम दारेन को कई नगरवासियों ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। गांधी चौक पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में तपन रावत, जुगल किशोर, नरेंद्र चंद, प्रेम सिंह बिष्ट, अकबर खान, अली खान, मोहम्मद इमतरान, मोहम्मद रहबर, सूरज थापा, राकेश धामी, राकेश जोशी, मनीष सामंत आदि थे।