फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vehicle owner troubled by plight of land-DDHat route

थल-डीडीहाट मार्ग की दुर्दशा से वाहन स्वामी परेशान

Sat, 11 Nov 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Sat, 11 Nov 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
Vehicle owner troubled by plight of land-DDHat route
इस हाल में पहुंची थल-डीडीहाट सड़क - फोटो : अमर उजाला

थल-डीडीहाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर थल बाजार के पास सड़क की दुर्दशा से वाहन स्वामी खासे परेशान हैं। थल बाजार के पास सड़क पर पड़े गड्ढे को पाटने की चिंता विभाग को नहीं है। यह गड्ढा चार महीने से उसी हालत में है। बताया गया कि इस स्थान पर पानी के निकास की व्यवस्था नहीं की गई है। इस कारण गड्ढे में हर समय पानी भरा रहता है।

विज्ञापन


थल-डीडीहाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हमेशा वाहनों की भीड़ रहती है। इसी सड़क से धारचूला, जौलजीबी, मुनस्यारी, नाचनी, क्वीटी के लिए वाहन चलते हैं। वाहन चालकों का कहना है कि गड्ढे से वाहनों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना रहता है। जिस स्थान पर यह गड्ढा बना है वहां से करीब 100 मीटर की दूरी तक सड़क पर नाली भी नहीं बनी है। सड़क के किनारे उगी झाड़ियों से वाहन संचालन में दिक्कत आती है।
विज्ञापन


वर्ष 2015 में जब यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित हुआ तब लोगों को लगा कि शायद इसकी दशा सुधरेगी, लेकिन एनएच के अधीन जाने के बाद इस सड़क की दशा ज्यादा खराब हो गई। एनएच के अवर अभियंता बीसी जोशी ने बताया कि जल्द ही सड़क की मरम्मत का काम शुरू होने वाला है और गड्ढे को पाट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क पर जहां भी मरम्मत की जरूरत है, उसे शीघ्र शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed