फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vehicle of passengers returning after visiting Adi Kailash overturned, four injured

Pithoragarh News: आदि कैलाश के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों का वाहन पलटा, चार चोटिल

Sat, 25 May 2024 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 25 May 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Vehicle of passengers returning after visiting Adi Kailash overturned, four injured
आदि कैलाश मार्ग पर पलटी पर्यटकों की कार। स्रोत: आईटीबीपी
धारचूला/पिथौरागढ़। आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में दो महिलाओं सहित चार यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। घायल महिला यात्रियों का आईटीबीपी के कैंप में प्राथमिक इलाज किया गया। सभी यात्रियों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह लगभग 11:30 बजे आदि कैलाश दर्शन कर लौट रही पर्यटकों की कार (डीएल 12 सीएस 0286) कुटी और गणेश नाला के बीच में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। कार में दो महिला और दो पुरुष यात्री सवार थे। हादसे में जतिन सिंघल (हरियाणा), वर्षा कुमारी (बिहार), शैली यादव (दिल्ली) और कुंदन कुमार (बिहार) मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही सातवीं वाहिनी आईटीबीपी मिर्थी की पोस्ट कुटी के इंचार्ज इंस्पेक्टर राम प्रताप और उनके जवानों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया।
विज्ञापन

घायल दो महिलाओं को तत्काल कुटी स्थित आईटीबीपी के कैंप ले जाकर उनका प्राथमिक इलाज किया गया जिसके बाद दोनों को नाबि स्थित होम स्टे में भेज दिया गया। सड़क पर पलटे वाहन को सीधा करने के लिए बीआरओ की जेसीबी मंगाई गई। बता दें कि धारचूला-आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर 10 दिनों के भीतर यह तीसरी वाहन दुर्घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed