फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vehicle driver has a narrow escape at Darki Hill in Dobat, on the Adi Kailash route

Pithoragarh News: आदि कैलाश मार्ग पर दोबाट में दरकी पहाड़ी, बाल-बाल बचे वाहन चालक

Tue, 15 Sep 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 15 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Vehicle driver has a narrow escape at Darki Hill in Dobat, on the Adi Kailash route
धारचूला (पिथौरागढ़)। तीन दिन से बंद आदि कैलाश यात्रा मार्ग के दोबाट में मंगलवार दोपहर फिर पहाड़ी दरक गई। इस दौरान अनेक वाहन भूस्खलन की चपेट में आने से बच गए। सड़क बंद होने से कई लोगों को वापस धारचूला आना पड़ा। हालांकि दो घंटे बाद बीआरओ ने यातायात सुचारु करा दिया, जिससे व्यास और दारमा घाटी में आंतरिक सड़क संपर्क बहाल हो गया है, लेकिन कुलागाड़ में बेली ब्रिज बनने तक चौंदास सहित तीनों घाटियों का सड़क संपर्क बाहर की दुनिया से कटा है।
विज्ञापन


पिछले तीन दिन से बंद आदि कैलाश और व्यास घाटी को जोड़ने वाली तवाघाट-गुंजी रोड मलघाट और गस्कू में भारी भूस्खलन से मंगलवार को चौथे दिन भी दोपहर तक बंद रही। इस मार्ग पर तवाघाट में मंगलवार सुबह भारी भूस्खलन हुआ। इस बीच दोपहर सवा 12 बजे दोबाट में एसएसबी कैंप से आगे से पहाड़ी दरक गई। वाहन स्वामी प्रकाश दुग्ताल और सुकराज सिंह ने बताया उन्होंने खतरा भांपकर अपने वाहनों को तेजी से पीछे कर लिया। साथ ही अन्य वाहन चालकों को सतर्क कर दिया। सड़क बंद होने से जुम्मा के तोक तुसरानी के धन सिंह रौतेला बच्चों सहित अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ धारचूला लौट आए। उन्होंने बताया कि किसी कार्य से धारचूला आए थे, लेकिन घर जाते समय दोबाट में फंस गए। अपने गांव की छह किलोमीटर पैदल यात्रा के मद्देनजर समय से घर नहीं पहुंचने की संभावना को देखते हुए मजबूरन उन्हें लौटना पड़ा। थाना पांगला के हेड कांस्टेबल सोबन सिंह बनग्याल ने बताया कि बीआरओ ने दोबाट में बंद सड़क को दो घंटे में खोल दिया। वहीं तवाघाट में पूर्वाह्न 11 बजे और मलघाट व गस्कू में 12 बजे बीआरओ की टीम ने यातायात बहाल करा दिया।
विज्ञापन


कुलागाड़ में बेली ब्रिज के दोनों छोर जुड़े, कल से वाहन चलने की संभावना

तीनों घाटियों के ग्रामीणों की दिक्कतों और आगामी आदि कैलाश यात्रा के मद्देनजर कुलागाड़ में बेली ब्रिज निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। एसडीएम आशीष जोशी ने मंगलवार को भी बेली ब्रिज निर्माण कार्य का जायजा लिया। बताया गया कि पुल निर्माण सामग्री शाम तक दोनों छोर पर बने एबेटमेंट तक जुड़ जाएगी। बुधवार को पुल पर प्लेटें आदि लगाने का शेष कार्य पूरा हो जाने पर बृहस्पतिवार से वाहनों का आवागमन शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed