फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vehicle and electronics market boom

वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में तेजी

Tue, 17 Oct 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 17 Oct 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Vehicle and electronics market boom
धनतेरस पर पिथौरागढ़ बाजार में पूजा सामग्री खरीदने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

धनतेरस पर मंगलवार को लोग बाजार में तो निकले, लेकिन खुलकर और जमकर खरीदारी की धारणा से नहीं। यह बात अलग है कि महिलाओं में स्कूटी चलाने का क्रेज बढ़ने के कारण वाहन बाजार तेज रहा। जिला मुख्यालय में 55 स्कूटी बिक गई। 22 मोटरसाइकिल बिकी और 18 की बुकिंग हो गई। मोटरसाइकिल शोरूम के मालिक भारत पाटनी ने बताया कि वाहनों की बिक्री में कोई कमी नहीं आई और यह पिछले साल की तुलना में ज्यादा बिकी है। नगर के सभी शोरूम में वाहनों की बिक्री अच्छी रही। कुल मिलाकर पिथौरागढ़ नगर में धनतेरस पर लगभग 8 करोड़ और पूरे जिले को मिलकर 14 करोड़ का कारोबार हुआ।

विज्ञापन


लोगों की जीवनशैली में आ रहे बदलाव का असर इलेक्ट्रानिक सामान की खरीदारी पर भी देखने को मिला। एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन की बिक्री काफी अच्छी रही। नगर में इलेक्ट्रानिक सामान बेचने वाली 25 दुकानें हैं। सभी में बिक्री तुलनात्मक रूप से अच्छी रही। एक इलेक्ट्रानिक्स के मालिक शेखर पंत ने बताया कि बाजार में मंदी जैसा कोई असर इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की बिक्री में नहीं देखा गया। लोगों ने ज्यादातर भुगतान नकद किया। कुछ लोगों ने स्वाइप मशीन और चेक के माध्यम से भी भुगतान किया।
विज्ञापन


इसके विपरीत कंप्यूटर और लैपटॉप की बिक्री पिछले साल की तुलना में 50 फीसदी गिर गई है। इसका एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि अब अधिकांश लोगों के पास स्मार्टफोन हो गए हैं। इस तरह के फोन में कंप्यूटर और लैपटॉप के सारे प्रोग्राम मिल जाते हैं। कंप्यूटर शोरूम के मालिक प्रकाश चंद्र ने बताया कि अब कंप्यूटर आइटम की बिक्री में गिरावट आने लगी है। बर्तन व्यवसायियों का कहना है कि बर्तनों की खरीद पर असर पड़ा है। अब लोग पूजा के काम में आने वाली छोटी सामग्री को नहीं खरीदते। ज्यादातर ग्राहकों ने बड़ी सामग्री की ही खरीद की। कुछ लोग तो धनतेरस पर शगुन के लिए चार कटोरे, एक दर्जन चम्मच खरीदकर भी घरों को निकल गए। किचन से संबंधित दुकान के मालिक जेसी जोशी ने बताया कि बर्तनों का बाजार अपेक्षाकृत मंदा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिठाई विक्रेताओं का कहना है कि दिवाली पर मिठाई की बिक्री के लिए तीन-चार दिन का समय मिल जाता है। 19 अक्तूबर को महालक्ष्मी पूजन होगा तो ज्यादातर लोग उसी दिन मिठाई खरीदने के लिए आएंगे। उसके बाद 21 अक्तूबर को भैया दूज पर भी मिठाई की बिक्री होती है। मिठाई की दुकान के स्वामी पवन जोशी का कहना है कि मिठाई की बिक्री के लिए अभी दो-तीन दिन का समय बचा है। 


बाजार में संतुलन का माहौल रहा
धनतेरस पर बाजार में भीड़ तो अच्छी थी, लेकिन खरीदारी करने वालों की संख्या कम रही। उद्योग व्यापार मंडल का कहना है कि धनतेरस पर बाजार में चहल-पहल में कोई कमी नहीं थी। अब बाजार का विस्तार ज्यादा हो गया है। हर इलाके में नई दुकानें खुल गई हैं। इस कारण ग्राहक भी बंट गया है। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पवन कुमार जोशी का कहना है कि कुछ सामान की बिक्री कम हुई तो कुछ की बिक्री बढ़ी है। कंप्यूटर, लैपटॉप कम बिके तो मोबाइल फोनसेट की बिक्री बढ़ी है। बाजार में संतुलन बना रहा। वह कहते हैं कि लोगों को सोमवार से खरीदारी का मौका मिल गया, बुधवार को भी खरीदारी होगी और 19 अक्तूबर तक खरीदारी होती रहेगी। कुछ लोग ज्यादा भीड़भाड़ के बजाय इत्मीनान से खरीदारी के पक्ष में रहते हैं। ऐसे में बाजार का आकलन एक दिन की बिक्री से लगा पाना संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed