फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vegetable shop opened in police line for police personnel

पुलिस कर्मियों के लिए पुलिस लाइन में खुली सब्जी की दुकान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Vegetable shop opened in police line for police personnel
पिथौरागढ़। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पिथौरागढ़ पुलिस ने पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों के लिए एक सब्जी की दुकान का शुभारंभ कर दिया है। शुक्रवार को एसपी सुखबीर सिंह ने सब्जी की दुकान का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन परिसर में पुलिस परिवार व अन्य स्थानीय नागरिकों की कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए सब्जी की दुकान खोली गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कोविड संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अक्सर बाजार से दैनिक जरुरत की वस्तुएं जैसे-सब्जी, राशन इत्यादि लाने- ले जाने में संक्रमण का खतरा अत्यधिक बढ़ जाता है। जिस वजह से यहां पर सब्जी दुकान की व्यवस्था की गई है। यहां पर सब्जी की दुकान खुलने से पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों को बाजार नहीं जाना पड़ेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed