फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Valmiki Jayanti extracted grand tableau

वाल्मीकि जयंती पर निकाली भव्य झांकी

Sun, 16 Oct 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 16 Oct 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Valmiki Jayanti extracted grand tableau
वाल्मीकि जयंती पर पिथौरागढ़ अस्पताल में मरीजों को फल बांटते लोग - फोटो : अमर उजाला

भगवान वाल्मीकि की जयंती पर रविवार को वाल्मीकि समाज के लोगों ने नगर में भव्य झांकी निकाली। साथ ही अस्पतालों में जाकर मरीजों को फल बांटे। टकाना वाल्मीकि कालोनी में भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान कहा गया कि भगवान वाल्मीकि ने मानवता का संदेश दिया था। उन्होंने समाज को बुराई छोड़कर अच्छाई की राह पर चलने की सीख दी।

विज्ञापन


भगवान वाल्मीकि की झांकी का वरिष्ठ कार्यकर्ता राम प्रसाद ने फीता काटकर उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पल्टू राम, सुरेश लाल, लाखन मौजूद थे। झांकी में हरिनंदन वाल्मीकि, मनोज कुमार, राजेश, मुकेश, विजय कुमार आदि ने सहयोग दिया। वाल्मीकि समाज ने तय किया है कि अब अपने कार्यक्रमों में किसी नेता या अधिकारी को नहीं बुलाएंगे। सभी आयोजन वाल्मीकि समाज के लोग खुद ही करेंगे। इसके बाद झांकी को पूरे नगर में घुमाया गया। नगरपालिका सभासद विक्रम वाल्मीकि के नेतृत्व में जिला अस्पताल पहुंचे लोगों ने मरीजों को फल बांटे और मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान राजेंद्र वाल्मीकि, सुरेश लाल, मुकेश कुमार, निपेंद्र कुमार, गुलशन पाल आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed