फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Valley bridge connecting China border is in danger

Pithoragarh News: खतरे की जद में आया चीन सीमा को जोड़ने वाला वैली ब्रिज

Sat, 06 Jul 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 06 Jul 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Valley bridge connecting China border is in danger
चीन और नेपाल सीमा को जोड़ने वाले गुंजी और नपलच्यू के बीच बना बीआरओ का वैली ब्रिज खतरे की जद में
धारचूला(पिथौरागढ़)। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चीन और नेपाल सीमा को जोड़ने वाला गुंजी स्थित वैली ब्रिज खतरे की जद में आ गया है। पुल की सुरक्षा के लिए लगाई गई दीवार गिर गई है। अगर जल्द सुरक्षात्मक कार्य नहीं किए गए तो चीन और नेपाल सीमा से पूरी तरह संपर्क कट जाएगा।
विज्ञापन

धारचूला क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण 10450 फुट की ऊंचाई पर स्थित चीन और नेपाल सीमा को जोड़ने वाला बीआरओ का वैली ब्रिज खतरे की जद में आ गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण व्यास घाटी के चीन सीमा में कुटी यांगती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वैली ब्रिज की सुरक्षा दीवार गिरने से नपलच्यू और गुंजी को जोड़ने वाला पुल खतरे में आ गया है। अगर यह पुल क्षतिग्रस्त हुआ तो आदि कैलाश, ओम पर्वत सहित गुंजी , नाभी, रोंगकांग और कुटी के ग्रामीणों के साथ ही चीन और नेपाल सीमा पर दिन रात ड्यूटी दे रहे आर्मी,आईटीबीपी और एसएसबी के जवानों को दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं। बीआरओ ने पुल ठीक करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

----------
पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है वैली ब्रिज
धारचूला(पिथौरागढ़)। चीन सीमा को जोड़ने वाला वैली ब्रिज अगर क्षतिग्रस्त हो गया तो आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा प्रभावित हो सकती है। हालांकि जिला प्रशासन ने मानसून काल और यात्रा मार्ग में खतरों को देखते हुए इनर लाइन परमिट बनाने में रोक लगा रखी है। अगर लगातार मौसम साफ रहा तो ये रोक हट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार बढ़ रही है आदि कैलाश की यात्रियों की संख्या
धारचूला (पिथौरागढ़)। पीएम नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश आने के बाद पर्यटकों की संख्या में तीन गुना वृद्धि हुई है। अभी तक 21हजार से अधिक पर्यटक आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed