फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vaccination in gangolihat

आज से गंगोलीहाट में भी लगेगी कोविशील्ड का टीका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Vaccination in gangolihat
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में 16 जनवरी से कोरोना के टीकाकरण के बाद गंगोलीहाट के लोगों के लिए भी अब खुशी की बात है। शासन से अनुमति मिलने के बाद गंगोलीहाट में बृहस्पतिवार से कोविशील्ड का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयार कर ली गई है। टीके को बुधवार को ही क्षेत्र में पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि 16, 18 से 19 जनवरी तक जिला और महिला अस्पताल में कोरोना के टीके लगाए गए थे। शासन से जिले में दो स्थानों पर टीकाकरण केंद्र बनाने के आदेश मिले हैं। अब बृहस्पतिवार से गंगोलीहाट अस्पताल में टीकाकरण किया जाएगा। जिला अस्पताल में भी टीकाकरण होगा। महिला अस्पताल में सभी स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लग चुका है। जिन्हें नहीं लगा है, वह जिला अस्पताल में जाकर टीका लगाएंगे। उन्होंने बताया कि हफ्ते में चार दिन ही टीकाकरण होना है। तीन दिन में स्वास्थ्य विभाग ने 352 लोगों को कोरोना के टीके लगाए हैं।
विज्ञापन

एक्टिव केसों की संख्या हुई 28
पिथौरागढ़। जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 28 हो गई है। बुधवार को कोरोना का एक मामला आया। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि अब बेस अस्पताल में एक्टिव केसों की संख्या 28 हो गई है। जिले में 48 कोरोना संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed