फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   vaahanon ke chaukie, traiphik vyavastha dhadaam

वाहनों के पहिए जाम, ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम

Tue, 11 Jun 2019 10:35 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Tue, 11 Jun 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
vaahanon ke chaukie, traiphik vyavastha dhadaam
पिथौरागढ़ के कुमौड़ तिराहे में लगा जाम। - फोटो : पिथौरागढ़
 दिन भर पूरा शहर जाम से जूझता रहा। कुमाड़ चौराहे पर सुबह दस बजे से लेकर 11 बजे तक जाम लगा रहा। यहां जाम खुला तो शहर के दूसरे हिस्से किसी न किसी समय जाम की चपेट में रहे।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह से ही शहर में जाम लगना शुरू हो गया। टनकपुर रोड पर कुमौड़ तिराहा सुबह 10 से 11 के बीच एक घंटे तक जाम से जकड़ा रहा। जाम में फंसने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लिंकरोड, टकाना तिराहा, बैंक रोड पर भी दिनभर कई बार जाम लगा। जाम खोलने के लिए पुलिस कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। सड़क किनारे खड़े रहने वाले वाहनों से भी जाम की स्थिति पैदा होती है।
विज्ञापन


भाजपा नेता कृष्णानंद कापड़ी का कहना है कि शहर में यातायात संचालन के लिए आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है। यातायात प्रभारी दरबान सिंह मेहता का कहना है कि शहर के सिल्थाम, घंटाकरण, जीआईसी तिराहा, टकाना, केमू स्टेशन, वड्डा तिराहा, रोडवेज तिराहा, नगरपालिका तिराहा में यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात है। वाहनों के बढ़ते दबाव से हर रोज जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



72 हजार आबादी, 40 हजार से ज्यादा वाहन, पार्किंग नहीं
पिथौरागढ़। 72 हजार आबादी वाले शहर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं है। शहर में 2010 में नगरपालिका के रामलीला मैदान के पास 60 लाख रुपये की लागत से पार्किंग का निर्माण किया। इसमें आम वाहन पार्क नहीं होते हैं। नगर के देवसिंह खेल मैदान के पास 250 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिली पार्किंग का निर्माण हो रहा है। पार्किंग को वर्ष 2018 में पूरा हो जाना था लेकिन अब तक 60 प्रतिशत ही काम हुआ है।

नगरपालिका जिला अस्पताल के पास पार्किंग का निर्माण कर रही है। वर्ष 2013 से बन रही इस पार्किंग का काम भी अधूरा है। शहर में एक निजी पार्किंग है। अधिकांश वाहन सड़क पर पार्क होते हैं।


परिवहन विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार पिथौरागढ़ जिले में 40 हजार से अधिक वाहन पंजीकृत वाहन हैं। इनमें दोपहिया वाहनों की संख्या ही 27000 से अधिक हैं। जिले में टैक्सी और मैक्सी की संख्या 3245 हैं। टैक्सियां सड़क पर खड़ी रहती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed