फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Uttarakhand News: Ten people who were victims of online fraud were refunded 18 in pithoragarh

Pithoragarh: ऑनलाइन ठगी के शिकार दस लोगों को वापस कराए 18 लाख, जनता ने पुलिस का जताया आभार

Sat, 04 May 2024 04:37 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 04 May 2024 04:37 PM IST
सार

पिथौरागढ़ पुलिस की एफएफयू, साइबर सेल की टीम ने दो माह में ऑनलाइन ठगी के शिकार 10 लोगों के खातों में 18 लाख रुपये वापस कराए। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Ten people who were victims of online fraud were refunded 18 in pithoragarh
एसपी रेखा यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ पुलिस की एफएफयू, साइबर सेल की टीम ने दो माह में ऑनलाइन ठगी के शिकार 10 लोगों के खातों में 18 लाख रुपये वापस कराए। इसके लिए लोगों ने पुलिस का आभार प्रकट किया है।

विज्ञापन

शिकायतकर्ता खुशाल सिंह, प्रतिमा, शिव कुमार, नारायण सिंह, कैलाश चंद्र, धीरज वर्मा, मो. याकूब, चंचल राम, रजनी देवी, लक्ष्मण सिंह ने पैसे वापस लौटाने के नाम पर अनजान कॉल करके, गूगल पे के माध्यम से, एनी डेस्क के माध्यम, कोई पुलिस अधिकारी बनकर ,जमीन खरीद फरोख्त के नाम पर 10 लोगों से लगभग 1848300 रुपये की धोखाधड़ी होने की शिकायत दर्ज की थी। एसपी रेखा यादव और सीओ परवेज अली के निर्देश के बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए ठगी के शिकार सभी लोगों के खातों में रुपये वापस कराए। टीम में प्रभारी साइबर सेल मनोज पांडे, एसआई साइबर सेल पंकज तिवारी सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Kailash Gahtori: कैसा है मेरा बाबू...बोलकर सबको अपना मुरीद बना लेते थे गहतोड़ी, लोगों की दिल खोलकर करते थे मदद

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर- 1930 और https://cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी थाना और साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed