फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Uttarakhand News NHPC's power house got closed Due to hill collapse 19 workers got trapped In Pithoragarh

पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा: भूस्खलन से एनएचपीसी के पावर हाउस की टनल का मुहाना बंद, फंसे 19 कर्मचारियों को निकाला

Sun, 31 Aug 2025 05:45 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला/पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला/पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 31 Aug 2025 05:45 PM IST
सार

Uttarakhand News: ऐलागाड़ में पहाड़ी दरक गई। इससे भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर एनएचपीसी की टनल के मुहाने पर जमा हो गए। इससे टनल में काम कर रहे 19 कार्मिक फंस गए थे।

विज्ञापन
Uttarakhand News NHPC's power house got closed Due to hill collapse 19 workers got trapped In Pithoragarh
पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ी टूटने से धारचूला के ऐलागाड़ स्थित एनएचपीसी पावर हाउस की भूमिगत टनल का मुहाना बंद हो गया। टनल के मुहाने पर भारी मात्रा में मलबा और पत्थर जमा हो जाने से टनल के भीतर कार्यरत 19 कार्मिक फंस गए। गनीमत रही कि सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी पिथौरागढ़ विनोद गोस्वामी ने बताया कि प्रशासन, एसडीआरएफ और बीआरओ की संयुक्त टीम ने लगातार प्रयास करते हुए सुरंग में फंसे सभी 19 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में भूस्खलन की घटनाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना शनिवार शाम को ऐलागाड़ की है। यहां पहाड़ी दरक गई थी। इससे भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर एनएचपीसी की टनल के मुहाने पर जमा हो गए। इससे टनल में काम कर रहे 19 कार्मिक फंस गए। कार्मिकों के फंसे होने की सूचना मिलते ही युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने बताया कि सुरंग के मुहाने से मलबा हटाया जा चुका है। जिला प्रशासन, बीआरओ, एनएचपीसी, एनडीआरएफ, सीआईएसएफ सहित अन्य बचाव दल स्थिति से निपटने के लिए प्रयास में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धारचूला के उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि धौलीगंगा पावर हाउस को कोई बड़ी क्षति नहीं हुई है।

Chamoli: भूधंसाव की चपेट में आया नंदानगर का बैंड बाजार, खतरे की जद में आई 25 दुकानें, 34 परिवार किए शिफ्ट

सुरक्षित निकाले गए कर्मचारी

ऑपरेशन कांट्रेक्ट स्टाफ
1. चंदर सोनल
डीजी ऑपरेटर
2. शंकर सिंह
सब-स्टेशन स्टाफ
3. पूरन बिष्ट।
मेंटेनेंस स्टाफ
4. नवीन कुमार।
मेंटेनेंस स्टाफ (कांट्रेक्ट)
5. प्रेम दुग्ताल
6. धन राज बहादुर
7. गगन सिंह धामी
सिविल
8. पीसी वर्मा।

ऑपरेशन स्टाफ
1. ललित मोहन बिष्ट।
2. सूरज गुरुरानी।
3. विष्णु गुप्ता।
ऑपरेशन कांट्रेक्ट स्टाफ
4. जितेंद्र सोनल
5. प्रकाश दुग्ताल
6. कमलेश धामी
7. सुनील धामी
मेंटेनेंस स्टाफ
8. जी. ऑगस्टीन बाबू।
9. अपूर्वा राय।
मेंटेनेंस स्टाफ (कांट्रेक्ट)
10. इंदर गुनजियाल
कैंटीन स्टाफ
11. बिशन धामी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed