फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Uttarakhand News: Harela festival in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में हरेला की धूम: गुंजी में सेना, ITBP और ग्रामीणों ने किया पौधरोपण; तीन साल के बच्चे ने लगाया पेड़

Tue, 16 Jul 2024 07:54 PM IST
हीरा मेहरा शालू दताल, संवाद
शालू दताल, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 16 Jul 2024 07:54 PM IST
सार

चीन सीमा के ग्राम गुंजी 10500 फुट में सेना, आईटीबीपी, एसएसबी, बीआरओ और ग्रामीणों ने हरेला पर्व पर पौधरोपण किया। मंगलवार को सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल के नेतृत्व में गुंजी गांव सेना, आईटीबीपी, एसएसबी और बीआरओ ने पौधारोपण किया।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Harela festival in Pithoragarh
तीन साल के बालक ऋषभ ग्वाल ने भी पौधरोपण किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

कुमाऊं का लोकपर्व हरेला जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने घरों में हरेला पूजन कर सभी के दीर्घायु की कामना की। पिथौरागढ़ जिले भर में लोगों ने पौधरोपण किया। डीएम और एसपी ने पौधरोपण कर लोगों काे हरेला पर्व की बधाई दी। हरेला पर्व पर लोगों ने ब्रह्म मुहूर्त में घाटों में स्नान कर मंदिरों में जलाभिषेक किया। घरों में हरेला की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इसके बाद हरेला को परिवार के सदस्यों के सिर पर रखकर दीर्घायु की कामना की गई। हरेला पर्व पर घरों में विशेष पकवान भी बनाए गए।

डीएम रीना जोशी ने भाटकोट में पौधरोपण किया। 55वीं वाहिनी एसएसबी ऐंचोली और वन विभाग के ने पौधरोपण किया। इस मौके पर एडीएम शिवकुमार बरनवाल, एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा, ईओ राजदेव जायसी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। एलएसएम पीजी कालेज पिथौरागढ़ के परिसर में निदेशक डॉ.हेम चंद्र पांडेय के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। यहां प्राचार्य पीएस बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

एसएसबी 55 वीं वाहिनी के उप कमांडेंट राकेश कुमार रमन, उप प्रभागीय वनाधिकारी अनिल कुमार, सीडीओ नंदन कुमार ने भी पौधरोपण किया। इधर अस्कोट में हरेला पर्व पर देवल, हिनकोट, खोलिया गांव में प्रधान, जिला पंचायत सदस्य विनीता पाल, प्रधान आशा पाल, हेमा कुंवर, अंकिता पाल ने पौधरोपण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

10500फुट में किया पौधरोपण
चीन सीमा के ग्राम गुंजी 10500 फुट में सेना, आईटीबीपी, एसएसबी, बीआरओ और ग्रामीणों ने हरेला पर्व पर पौधरोपण किया। मंगलवार को सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल के नेतृत्व में गुंजी गांव सेना, आईटीबीपी, एसएसबी और बीआरओ ने पौधारोपण किया। नगर पालिका धारचूला के प्रशासक एसडीएम मंजीत सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका कर्मचारी, व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने भी पौधारोपण कार्यक्रम चलाया। ईओ संजय गड़िया ने बताया कि एसडीएम आवास,अस्पताल, एसएसबी पोस्ट और घटखोला आदि जगहों पर पौधरोपण किया गया।

कार्यक्रम में 11 वीं वाहिनी एसएसबी के एसी दीपक सतकाले, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष भूपेंद्र थापा सहित कई लोग मौजूद रहे। हरेला पर्व पर दारमा घाटी के ग्राम बौगलिंग में ग्राम प्रधान प्रियंका ग्वाल, अध्यापक देव सिंह ग्वाल के नेतृत्व में फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान तीन साल के बालक ऋषभ ग्वाल ने भी पौधरोपण किया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बबीता नगन्याल , विद्यालय सहायिका इंद्रा देवी, भवान बोनाल, नाकू देवी, स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

केंद्रीय विद्यालय में एनडीआरएफ, वन विगाग,एनएचपीसी के कर्मियों ने पौधरोपण किया। विद्यालय के प्राचार्य राहुल देव ने सभी हरेला पर्व की शुभकामना दी। एनएचपीसी के प्रबंधक अनिमेष रिचर्ड ने कहा कि पेड़ लगाना पुण्य का काम होता है। इस मौके पर अशोक मीणा, डॉ. निशु, दीक्षा कुटियाल, शोभित तोमर ,दीपक,पूजा,नंदिनी ,मुस्कान,लक्की मौजूद रहे।

बेड़ीनाग में किया पौधरोपण
हरेला पर्व के मौके पर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उद्यान विभाग ने फलदार पौधों का रोपण किया। युवक और महिला मंगल दल उडियारी ने नौलिंग मंदिर परिसर में छायादार पौधौं का रोपण किया। इस मौके सहायक उद्यान निरीक्षक हुकुम सिंह बोरा,वन क्षेत्राधिकारी चंदा मेहरा,थानाध्यक्ष महेश जोशी, प्रदीप महरा, युवक मंगल दल अध्यक्ष योगेश महरा, राजेंद्र महरा, सुनील पंत वीरेंद्र राणा, कमला देवी शांति, ममता, दीपा, मंजू सहित कई लोग मौजूद रहे। 

गणाई गंगोली में लगाए पौधे
राजकीय महाविद्यालय गणाई गंगोली हरेला पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान एनएस के स्वयं सेवकों ने पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में नवीन चंद्र, डॉ. मनोहर जोशी, डॉ. दीप्ति लोहनी, जीवन सिंह बोरा, विनोद बोरा, मनीष, गोपाल सहित कई लोग मौजूद रहे। 

पांच ग्राम पंचायतों में रोपे 16 हजार पौधे
थल में हरेला पर्व पर विकास खंड डीडीहाट के ब्लाक प्रमुख बबीता चुफाल के नेतृत्व में अठखेत, सत्यालगांव, बरम बचकुड़ी, बत्यूली और खेतार कन्याल में 16 हजार पौधे लगाए गए।कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख हरेंद्र चुफाल ,डीपीओ हरीश सेकरियाल,प्रधान संगठन के अध्यक्ष महेश कन्याल, ग्राम प्रधान पुष्पा भैसोड़ा,रश्मि सत्याल, मंजू देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज भैसोड़ा, भानू सत्याल, मंडल अध्यक्ष गणेश राम, सुनील सत्याल,पूर्व प्रघान दीपक भैसोड़ा,कमल कन्याल, महिराज भैसोड़ा, खड़क बोरा, कनिष्ठ अभियंता नरेंद्र राम मौजूद रहे। 

चंपावत जिले भर में धूमधाम से मनाया गया हरेला पर्व
चंपावत जिले में हरियाली का प्रतीक हरेला पर्व मंगलवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में घरों में विशेष अनुष्ठान हुए। पुरोहितों ने हरेले की प्रतिष्ठा कर उसे वैदिक मंत्रों के बीच काटा और यजमानों को वितरित किया। चंपावत में घरों में विधि विधान से पूजा अर्चना कर हरेला काटा गया। घर पर तमाम तरह के पकवान बनाए गए। बड़े बुजुर्गों ने जी रया जागि रया यो दिन यो वार भेटने रया के शुभाशीष वचनों के साथ हरेले से सभी का सिर पूजा। बहनों ने भाइयों के घर जाकर हरेले से उनका सिर पूजा और दीर्घायु की कामना की। लोगों ने अपने घरों के आसपास पौधरोपण किया। हरेला पर्व पर घरों में विशेष पकवान बनाए गए। सावन का पहला दिन होने से मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। रीठा साहिब के मंदिरों में सुबह से ही बड़ी भीड़ रही। लोगों ने हर घर में एक-एक पेड़ लगाकर पर्यावरण के बारे में जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed