फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Uttarakhand Nagar Nikay Chunav 2025:

दिग्गजों के घर में हारी भाजपा: लगातार तीन जीत के बाद चौथी बार सत्ता से होना पड़ा बाहर, इस बात की चर्चा तेज

Sat, 25 Jan 2025 07:58 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 25 Jan 2025 07:58 PM IST
सार

किशन और बिशन सिंह की जोड़ी भी डीडीहाट में भाजपा की नैया पार नहीं लगा सकी जबकि कांग्रेस ने 15 साल का सूखा पार करने में कामयाबी हासिल की है। डीडीहाट निकाय में सामने आए परिणाम की हर तरफ चर्चा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Nagar Nikay Chunav 2025:
उत्तराखंड निकाय चुनाव रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमेशा चर्चाओं में रही किशन और बिशन सिंह की जोड़ी भी डीडीहाट में भाजपा की नैया पार नहीं लगा सकी जबकि कांग्रेस ने 15 साल का सूखा पार करने में कामयाबी हासिल की है। लंबे समय तक कट्टर प्रतिद्वंद्वी रही यह जोड़ी इस निकाय चुनाव में साथ खड़ी हो गई तो यहां भाजपा की जीत तय मानी जा रही थी। आखिरकार जनता जनार्दन ने दोनों की जोड़ी को नकारते हुए अध्यक्ष की कुर्सी कांग्रेस की झोली में डाली है। 35 साल के चुनावी इतिहास में यह दूसरा मौका है जब कांग्रेस को मतदाताओं ने नगर की सत्ता तक पहुंचाया है। डीडीहाट निकाय में सामने आए परिणाम की हर तरफ चर्चा है।

विज्ञापन

कभी एक दूसरे के पूरक रहे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किशन भंडारी और डीडीहाट से लगातार छह बार के विधायक बिशन सिंह चुफाल की जोड़ी वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में अलग हुई। विधानसभा चुनाव में किशन भंडारी बिशन सिंह चुफाल के खिलाफ निर्दलीय मैदान में उतरे तो इसके बाद यह जोड़ी कभी भी एक मंच पर नजर नहीं आई और दोनों एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी बन गए। इस निकाय चुनाव में यह जोड़ी फिर से एक हुई और निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में एक साथ खड़े रहे।

विज्ञापन

सभी को लग रहा था कि दोनों दिग्गजों के एक साथ खड़े होने से इसका फायदा पार्टी को मिलेगा। पार्टी प्रत्याशी की जीत भी तय मानी जा रही थी लेकिन दोनों की जोड़ी भी प्रत्याशी और पार्टी दोनों की नैया पार नहीं लगा सके बल्कि कमल का फूल तीसरे नंबर पर खिसक गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने यहां अप्रत्याशित जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया तो 15 साल का सूखा भी पार कर लिया। इस निकाय के 35 साल के चुनावी इतिहास में सिर्फ एक बार वर्ष 2003 में कांग्रेस को नगर की सत्ता पर काबिज होने का मौका मिला। वर्ष 2008 से यहां लगातार भाजपा का कब्जा रहा है। इस बार कांग्रेस ने भाजपा को नगर की सत्ता से दूर करने में कामयाबी हासिल की है। इस निकाय पर आए फैसले की हर तरफ चर्चा है।

चार बार भाजपा तो सिर्फ एक बार कांग्रेस को मिली जीत
डीडीहाट निकाय का 1976 में गठन हुआ। वर्ष 1989 में हुए पहले चुनाव में यहां भाजपा ने कब्जा जमाया। 1997 में हुए दूसरे चुनाव में यहां की जनता ने दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों को दरकिनार कर निर्दलीय पर भरोसा जताया। 2003 में हुए तीसरे चुनाव में कांग्रेस को अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचने का मौका मिला लेकिन 2008 में हुए अगले चुनाव में ही नगर की सत्ता भाजपा को मिल गई। तब से लगातार इस निकाय में भाजपा का ही कब्जा था। इस बार भी यहां भाजपा मजबूत मानी जा रही थी लेकिन जनता ने कमल को नकारते हुए कांग्रेस के हाथ पर भरोसा जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed