{"_id":"6999eeed6d0f018a110f2cc5","slug":"uttarakhand-board-exams-begin-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-138569-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं शुरू
Sat, 21 Feb 2026 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जीजीआईसी में परीक्षार्थियों की जांच करतीं शिक्षिकाएं। संवाद
पिथौरागढ़। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। का आगाज हो गया है। पहले दिन इंटर के परीक्षार्थियों ने ड्राइंग एंड पेंटिंग की परीक्षा दी। परीक्षा में 111 परीक्षार्थी शामिल हुए। पहले दिन सरल विषय की परीक्षा होने से परीक्षार्थियों के चेहरे खिले रहे।
शनिवार से उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन सात केंद्रों में इंटर की ड्राइंग एंड पेंटिंग की परीक्षा हुई। इसके लिए 114 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार पंत ने बताया कि 111 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि तीन अनुपस्थित रहे। सचल दलों ने हर परीक्षार्थी की जांच की। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए विभाग गंभीर है। वहीं पहले दिन सरल विषय की परीक्षा होने से परीक्षार्थी उत्साह के साथ केंद्रों में पहुंचे। सभी ने कहा कि पहला पेपर अच्छा रहा। उम्मीद है अन्य पेपर भी बेहतर होंगे।
बोले परीक्षार्थी
परीक्षा के लिए उत्साहित हूं। कोई डर और तनाव नहीं है। ऐसा इसलिए कि शुरुआती दौर से ही परीक्षा की अच्छी तैयारी की है। - दिव्यांशी वल्दिया, जीजीआईसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा की अच्छी तरह तैयारी की है। परीक्षा का कोई डर नहीं है। सभी विषयों की परीक्षा अच्छी रहेगी। - प्रेमा, जीजीआईसी, पिथौरागढ़
परीक्षा के दौरान थोड़ा-बहुत तनाव रहता है। तैयारी अच्छी है तो डर की कोई बात नहीं है। अच्छी मेहनत की है उम्मीद है कि अच्छे नंबर आएंगे। - साक्षी, जीजीआईसी, पिथौरागढ़