फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Uttarakhand board exam: international bridge opened for a student on second day as well.

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा : अंतरराष्ट्रीय पुल एक छात्र के लिए दूसरे दिन भी खुला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand board exam: international bridge opened for a student on second day as well.
परीक्षा देकर नेपाल लौटता छात्र। - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के हाईस्कूल के एक छात्र को परीक्षा दिलाने के लिए दूसरे दिन भी अंतरराष्ट्रीय झूलापुल खोला गया। छात्र ने परीक्षा में शामिल करने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद कहा। परीक्षा देने के बाद छात्र दोपहर के समय सीमा पुल से वापस नेपाल लौट गया।
विज्ञापन
लाॅकडाउन के बाद बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी गई थी, जो पेपर बचे थे उनकी परीक्षा अब चल रही है। पड़ोसी देश नेपाल के दो छात्र भी पंजीकृत थे। इंटरमीडिएट के एक छात्र ने मंगलवार को झूलाघाट के परीक्षा केंद्र पर पेपर दिया। हाईस्कूल के जूलाघाट (नेपाल) के छात्र मोहित भाट को गणित का पेपर दिलाने के लिए बुधवार सुबह आठ बजे पुल खोला गया। एसएसबी के निरीक्षक रंजीत सिंह चौहान और एएसआई केएस ग्वाल, नेपाल पुलिस के अधिकारियों और मेडिकल टीम से जांच कराने के बाद छात्र को झूलाघाट लाये। उसने सुबह नौ बजे से 12 बजे की पाली में परीक्षा दी। छात्र के पिता धन सिंह भाट ने भारत सरकार की पहल को धन्यवाद कहा। बोले, सरकार ने पहल न की होती तो उनके बेटे का साल बर्बाद हो जाता। उन्होनें दोनों देशों के बीच शीघ्र बातचीत कर समस्या का समाधान की अपेक्षा जतायी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed