{"_id":"5772aee44f1c1be92979a8c4","slug":"upanl-staff-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपनल कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपनल कर्मियों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 28 Jun 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
उपनल कर्मियों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
सरकारी महकमों में संविदा पर नियुक्ति देने की मांग को लेकर उपनल कर्मियों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इन लोगों ने कुछ अधिकारियों पर काम पर लौटने को धमकाने का आरोप लगाते हुए इसका विरोध किया है। उपनल कर्मचारी संगठन के जिला उपाध्यक्ष पीएस धामी के नेतृत्व में टकाना रामलीला मैदान में एकत्र उपनल कर्मियों ने मांग के समर्थन में नारेबाजी की, धरना दिया।
इन लोगों ने कहा कि सरकार जब तक सरकारी महकमों में कार्यरत उपनल कर्मियों को संविदा पर तैनाती नहीं देती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उपनल कर्मियों ने कहा कि कुछ अधिकारी उपनल कर्मियों को काम पर न लौटने पर काम से निकालने की धमकी दे रहे हैं, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। कहा कि सरकार ने कई बार आश्वासन देने के बाद भी उपनल कर्मियों को संविदा पर तैनाती नहीं दी है। अब मांग पूरी होने के बाद ही आंदोलन समाप्त किया जाएगा। धरने में जिला उपाध्यक्षा पार्वती धामी, ममता बुंगला, एनएस धौनी आदि बैठे।
विज्ञापन