फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   University students protest against B.Ed.

बीएड के विद्यार्थियों का विवि के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 03 Nov 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Thu, 03 Nov 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
University students protest against B.Ed.
थल में प्रदर्शन करते बीएड प्रशिक्षणार्थी - फोटो : अमर उजाला

बीएड सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं करने से नाराज बीएड के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


थल बाजार में एकत्र हुए बीएड के विद्यार्थियों ने कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विवि प्रशासन पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि बीएड सुधार परीक्षा 24 जून 2016 को आयोजित की गई थी, लेकिन पांच माह बाद भी कुमाऊं विवि ने सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं किया है। टीईटी के फार्म भरने का समय आ गया है, मगर बीएड सुधार परीक्षा का परिणाम नहीं आने के कारण विद्यार्थी असमंजस की स्थिति में हैं।


बीएड सुधार परीक्षा का परिणाम नहीं आने के कारण छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं से वंचित हो गए हैं। इन लोगों ने कहा कि यदि शीघ्र सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं किया तो कुमाऊं विश्वविद्यालय के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में जानकी, दीपा, रजनी, मनीषा, बसंती, हेमा, जयंती, मंजू, मीना, ललिता आदि शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed