{"_id":"57754f694f1c1b881579ae77","slug":"unclaimed-animals-fitted-with-jam-on-nh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस जानवरों के साथ लगाया एनएच पर जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस जानवरों के साथ लगाया एनएच पर जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 30 Jun 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
जानवरों के साथ प्रदर्शन करतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
बजेटी क्षेत्र में लोगों के लिए मुसीबत का कारण बने लावारिस जानवरों को लेकर बृहस्पतिवार को महिलाओं ने पिथौरागढ़-टनकपुर एनएच पर आधा घंटा जाम लगाया।
विज्ञापन
सभासद गंगोत्री दताल के नेतृत्व में लावारिस जानवरों को लेकर विजडम तिराहे पहुंची महिलाओं ने प्रशासन और नगरपालिका के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। महिलाओं का कहना था कि लावारिस छोड़े गए गाय, बैल उनकी खेती को चौपट कर रहे हैं। कई बार मामला जिला प्रशासन और नगरपालिका के सामने उठाने के बाद भी लावारिस जानवरों से निजात दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। कहा कि बुधवार रात डेढ़ बजे से लावारिस जानवर बजेटी में लोगों के खेतों में घुस आए। गांव के लोग रात से ही इन जानवरों को भगाने के काम में लगे हैं।
विज्ञापन
हंगामा बढ़ता देख अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर, कोतवाल ध्यान सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एडीएम ने महिलाओं को समझाया कि पालिका के माध्यम से लावारिस जानवरों से निजात दिलाई जाएगी। इसके बाद महिलाएं मानीं। इस दौरान मंजू देवलाल, शकुंतला देवी, हेमा देवी, गीता देवलाल, प्रेमा देवलाल, रेवती देवी आदि महिलाएं थीं।
विज्ञापन