फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ultrasound machines are gathering dust in CHC, patients are running around

Pithoragarh News: सीएचसी में धूल फांक रहीं अल्ट्रासाउंड मशीनें, मरीज लगा रहे दौड़

Sun, 27 Apr 2025 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 27 Apr 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound machines are gathering dust in CHC, patients are running around
पिथौरागढ़। रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने के कारण जिले के तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अल्ट्रासाउंड मशीनें धूल फांक रही हैं। गर्भवतियों सहित अन्य मरीजों को जांच कराने के लिए 80 से 150 किमी लंबी दूरी तय कर जिला अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। इससे लोगों का धन भी अधिक खर्च हो रहा है। कई बार घर लौटने में देर हो जाने से उन्हें जिला मुख्यालय में ही ठहरना पड़ता है।
विज्ञापन

सीमांत जिले में सीएचसी गंगोलीहाट, डीडीहाट और मुनस्यारी में अल्ट्रासाउंड मशीनें हैं लेकिन इन्हें संचालित करने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं हैं। सबसे बड़ी बात यह है इन अस्पतालों में मशीनों को ऑपरेट करने वाले स्पेशलिस्ट डॉक्टर का पद ही सृजित नहीं है। यही स्थिति संयुक्त अस्पताल धारचूला की भी है। पूर्व में जिला अस्पताल से महीने में एक दिन डॉक्टर को भेजकर रोगियों की जांच हो रही थी। अब यह व्यवस्था भी बंद कर दी गई है।
विज्ञापन

कोट
सीएचसी में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती शासन स्तर पर ही संभव है। जिला अस्पताल में व्यवस्था के तहत मरीजों का अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं। धारचूला संयुक्त अस्पताल में रिक्त पद की सूचना निदेशालय को दी गई है। - डॉ. एसएस नबियाल, सीएमओ, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed