फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ultrasound centres raided in Pithoragarh, documents scrutinised

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों में छापा, खंगाले दस्तावेज

Fri, 17 Apr 2026 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 17 Apr 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound centres raided in Pithoragarh, documents scrutinised
पिथौरागढ़। स्वास्थ्य और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने जिले में संचालित सरकारी और निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों में छापा मारा। इस दौरान केंद्रों के अभिलेख खंगाले गए। अधिकारियों ने केंद्र संचालकों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. प्रशांत कौशिक, पीएमएस डॉ. भागीरथी गर्ब्याल और तहसीलदार विजय गोस्वामी की संयुक्त टीम ने पिथौरागढ़ के दो राजकीय एवं चार निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों में छापा मारा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने सभी केंद्र संचालकों को नियमों और कानूनों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड केंद्रों में लिंग परीक्षण करना गैर कानूनी है। यदि किसी भी केंद्र में ऐसा हुआ तो सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने केंद्र संचालकों को अल्ट्रासाउंड कराने वालों का ब्योरा रखने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. एसएस नबियाल ने कहा कि लिंग जांच जैसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना इसका उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed