फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Udham Singh Nagar, Munsyari, Sitarganj, Dharchula, Dehradun Live

ऊधमसिंह नगर, मुनस्यारी, सितारगंज, धारचूला, देहरादून जीते

Fri, 21 Oct 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 21 Oct 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Udham Singh Nagar, Munsyari, Sitarganj, Dharchula, Dehradun Live
राज्य स्तरीय वालीबाल में प्वाइंट के लिए जूझते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़ में अनुसूचित जनजाति के बालकों की अंडर-21 राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पहले दिन ऊधमसिंह नगर, मुनस्यारी, सितारगंज, धारचूला, देहरादून की टीमों ने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।

विज्ञापन


सब ट्राइबल प्लान के तहत खेल स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में ऊधमसिंह नगर ने देहरादून को 25-06, 25-09 से हराया। दूसरे मैच में मुनस्यारी की टीम ने उत्तरकाशी को 25-09, 25-11 से हराया। तीसरे मुकाबले में सितारगंज ने गोपेश्वर की टीम को 25-19, 25-20 से हराया। चौथे मुकाबले में धारचूला ने गोपेश्वर को 25-24, 15-11 से हराया। पांचवें मुकाबले में देहरादून ने उत्तरकाशी को 25-24, 20-15 से हराया। निर्णायक इंद्रजीत सिंह सामंत, भावना जोशी थे। प्रतियोगिता लीग आधार पर खेली जा रही है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य कोषाधिकारी भूपेंद्र कांडपाल ने किया। इस दौरान सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी बलवीर चंद, सोबन राम आर्य और सभी टीमों के मैनेजर मौजूद थे। जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि शनिवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed