फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two youths who went to take out wormwood died due to lightning

Pithoragarh News: कीड़ाजड़ी निकालने गए दो युवकों की बिजली गिरने से मौत

Mon, 03 Jun 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 03 Jun 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Two youths who went to take out wormwood died due to lightning
धारचूला/पिथौरागढ़। कीड़ाजड़ी निकालने छिपला केदार गए दो युवकों की बिजली गिरने से मौत हो गई। बेहद दुर्गम क्षेत्र और मार्ग होने के कारण युवकों का वहीं पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस घटना से दोनों युवकों के परिजन गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार धारचूला तहसील क्षेत्र के गर्गुवा ग्राम पंचायत के सौप तोक निवासी पंकज सिंह (28) पुत्र त्रिलोक सिंह और जितेंद्र सिंह कुंवर (32) पुत्र दौलत सिंह कुंवर लगभग 15 दिन पूर्व अन्य ग्रामीणों के साथ कीड़ाजड़ी निकालने छिपला केदार क्षेत्र में गए थे। बताया जा रहा है कि तीन दिन पूर्व खराब मौसम के दौरान कीड़ाजड़ी निकालते समय बिजली गिरने से दोनों युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहां पर कोई संचार नेटवर्क काम नहीं करने पर साथ में मौजूद कुछ ग्रामीणों ने धारचूला पहुंचकर परिजनों को हादसे की सूचना दी। इसके बाद दोनों युवकों के परिजन छिपला केदार क्षेत्र में स्थित बुग्यालाें में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुग्यालों तक पहुंचने के लिए बेहद खतरनाक चट्टानी मार्ग से होकर जाना पड़ता है। ऐसे में वहां से शवों को नीचे लाना संभव नहीं था। इस पर दोनों युवकों का उसी क्षेत्र में अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवकों के साथ हुए इस हादसे से परिजन गहरे सदमे में हैं और गर्गुवा क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

बिजली गिरने से 80 से अधिक भेड़ बकरियों की मौत

नाचनी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी विकासखंड के सुथरी क्षेत्र में बिजली गिरने से ग्रामीणों की 80 से अधिक भेड़-बकरियां मर गई हैं। भाजपा नेता भगत बाछमी ने बताया कि इन दिनों होकरा, गौला और खोयम के ग्रामीण अपनी भेड़-बकरियों को चराने के लिए बुग्यालाें में गए हैं।

रविवार को मूसलाधार बारिश के दौरान बिजली गिरने से सूर सिंह, गंगा सिंह, किशन सिंह, मान सिंह, जसमल सिंह और जगदीश सिंह की 80 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि भेड़पालकों की कई भेड़ें लापता भी हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी देने के बाद डीएम रीना जोशी ने पशुपालन विभाग की टीम को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पशुपालन विभाग और प्रशासन से प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed