फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   two women injured in Gudauli village due to lightning

बिजली गिरने से गुड़ौली गांव में दो महिलाएं घायल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
two women injured in Gudauli village due to lightning
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। खराब मौसम के दौरान बिजली गिरने से कनालीछीना के गुड़ौली गांव में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। बिजली गिरने से सभी मकानों के मीटर और बिजली की लाइनें पूरी तरह से जल गई हैं। इस घटना से ग्रामीण भयभीत हैं। शनिवार की देर शाम खराब मौसम के दौरान गुड़ौली गांव के भादगनेत तोक में जोरदार बिजली कड़की। इस बीच आसमान से घरों की छतों पर आग के गोले गिरे। इससे गणेश कुमार की पत्नी कमला और संजय कुमार की पत्नी मंजू गंभीर रूप से घायल हो गईं। तोक में स्थित लगभग 14 मकानों में लगे बिजली के मीटर और तार पूरी तरह जल गए। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्राम प्रधान जगदीश चंद्र पांडेय की सूचना पर रविवार को गांव पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनों घायल महिलाओं को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर दोनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed