Pithoragarh News: अवैध शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार, 48 पव्वे और पांच लीटर कच्ची दारू बरामद
पिथौरागढ़ के थल और जौलजीबी पुलिस ने दो लोगों को 48 पव्वे, एक बोतल अवैध अंग्रेजी शराब और पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया हैं।
विस्तार
पिथौरागढ़ जिले में अवैध शराब को लेकर पुलिस का अभियान जारी हैं। अभियान के तहत थल और जौलजीबी पुलिस ने दो लोगों को 48 पव्वे, एक बोतल अवैध अंग्रेजी शराब और पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया हैं।
अपर एसआई हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में थल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विरग्वाली से मनोहर सिंह को 48 पव्वे, एक बाेतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जौलजीबी पुलिस ने अपर एसआई कुलदीप सिंह के नेतृत्व में बंगापानी स्थित धामी होटल में चेकिंग के दौरान मुन्ना सिंह निवासी ग्राम कोटधार बंगापानी को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा- 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
यह भी पढ़ें- पहाड़ी उत्पादों के मुरीद हैं पीएम मोदी: 'मन की बात' कार्यक्रम में कर चुके है तारीफ, अब जल्द इनसे होंगे रूबरू
पुलिस ने कहा कि उनका यह अभियान जारी हैं। उन्होंने दो लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया हैं।