फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   prime minister Narendra Modi loved Pahadi food

पहाड़ी उत्पादों के मुरीद हैं पीएम मोदी: 'मन की बात' कार्यक्रम में कर चुके है तारीफ, अब जल्द इनसे होंगे रूबरू

Tue, 10 Oct 2023 04:06 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 10 Oct 2023 04:06 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहाड़ी उत्पादों के मुरीद हैं। पीएम मोदी ने कई बार अपने मन की बात कार्यक्रम में इस बात का जिक्र भी किया है. पीएम पिथौरागढ़ में महिला समूहों की ओर से बनाए गए अंजीर (बेड़ू) की चटनी और मड़ुवे के बिस्कुटों की तारीफ कर चुके हैं। 

विज्ञापन
prime minister Narendra Modi loved Pahadi food
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुंदर पहाड़ और सुंदर पहाड़ी उत्पादों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुरीद हैं। वह अपने मन की बात कार्यक्रम में पिथौरागढ़ में महिला समूहों की ओर से बनाए गए अंजीर (बेड़ू) की चटनी और मड़ुवे के बिस्कुटों की तारीफ कर चुके हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि जिला प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ता उन्हें कुमाऊंनी उत्पाद भेंट कर सकता है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की हर पसंद का ध्यान रखना चाहते हैं। कुछ दिन पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थल में महिला समूहों की ओर से बनाए गए मड़ुवे के बिस्कुट और पूर्व डीएम डॉ. आशीष चौहान की पहल पर तैयार किए अंजीर (बेड़ू) के उत्पादों का मन की बात में जिक्र कर सराहना कर चुके हैं। 
विज्ञापन


कुछ समय पूर्व सीएम पुष्कर सिंह धामी भी दिल्ली में प्रधानमंत्री को पहाड़ी उत्पाद भेंट कर चुके हैं। प्रधानमंत्री ने भी अमेरिका दौरे के दौरान उत्तराखंड में उत्पादित होने वाला चावल अमेरिका के राष्ट्रपति को भेंट किया था। जानकारों का मानना है कि प्रधानमंत्री को कुमाऊनी उत्पाद भेंट किए जाएं तो इनको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  सीएम धामी का पिथौरागढ़ दौरा: पीएम से पहले सीएम पहुंचे पिथौरागढ़, कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स



प्रदर्शनी में दिखेंगे कुमऊंनी उत्पाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिथौरागढ़ भ्रमण के दौर कुमाऊनी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इनमें मड़ुवा, झिंगोरा, अंजीर से बने उत्पाद, मुनस्यारी का राजमा, गहत सहित कई अन्य उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 

40 हजार महिलाएं जुड़ी हैं स्वयं सहायता समूहों से
जिले में 4500 स्वयं सहायता समूह हैं। इन समूहों से 40 हजार महिलाएं जुड़ी हैं। जिले में अगर पीएम पहाड़ी उत्पादों की भेंट को स्वीकार करते हैं तो पहाड़ की मेहनतकश महिलाओं का हौसला बढ़ेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed