फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two meters and will be taken harariya vailibrija

दो मीटर और उठाया जाएगा हरड़िया वैलीब्रिज

Sat, 18 Mar 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी Updated Sat, 18 Mar 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Two meters and will be taken harariya vailibrija
थल-मुनस्यारी रोड पर हरड़िया वैली ब्रिज - फोटो : अमर उजाला

हरड़िया नाले में लगे वैलीब्रिज के तल पर थोड़ी सी बारिश में मलबा जमा हो जा रहा है। इस पर लोनिवि ने पुल की ऊंचाई दो मीटर और उठाने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


हरड़िया नाले में मलबा भरने की समस्या से निजात दिलाने के लिए वर्ष 2014 में शासन ने वैलीब्रिज लगाने का निर्णय लिया। क्योंकि मलबा भरने से थल-मुनस्यारी मार्ग पर यातायात बाधित हो जाता था। वर्ष 2015 में हरड़िया नाले में वैलीब्रिज लगाया गया। तब पुल की ऊंचाई 6 मीटर थी। इस कारण बरसात में नाले में मलबा जमा होने की समस्या बनी रही। वर्ष 2016 में पुल को 2 मीटर और ऊंचा उठाया गया। लोनिवि ने अब पुल को दो मीटर और ऊंचा उठाने का निर्णय लिया है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता पीसी जोशी ने बताया कि पुल की ऊंचाई बढ़ाने के लिए टेंडर लगाए जा रहे हैं। अब तल से पुल की ऊंचाई 10 मीटर हो जाएगी। पुल की ऊंचाई बढ़ाने के दौरान नाले से यातायात संचालित होगा।
विज्ञापन


बता दें कि हरड़िया नाले और नया बस्ती में हो रहे भूस्खलन के कारण नाचनी बाजार से हरड़िया तक दो किमी हिस्से पर सड़क की हालत जर्जर है। सड़क पर गड्ढे तक नहीं भरे जा रहे हैं। इससे वाहन संचालन में दिक्कत आ रही है। सड़क की दशा सुधारने के लिए ठोस उपाय न होने से इलाके के लोगों में रोष है। हरड़िया में अक्सर यातायात संचालन बाधित रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed