{"_id":"66c6165345bf7d00f603eac2","slug":"two-houses-in-danger-due-to-landslide-in-kande-kirauli-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-116981-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: भूस्खलन से कांडे किरौली में खतरे की जद में आए दो मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: भूस्खलन से कांडे किरौली में खतरे की जद में आए दो मकान
Wed, 21 Aug 2024 10:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 21 Aug 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
भूस्खलन से बेड़ीनाग क्षेत्र के कांडा किरौली में खतरे की जद में आए मकान। संवाद
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़) । मंगलवार रात से हुई मूसलाधार बारिश से कांडे किरौली में भूस्खलन से दो मकान खतरे की जद में आ गए हैं। एएनएम सेंटर को भी खतरा हो गया है। प्रशासन ने कांडे किरौली के दोनों परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया है।
बुधवार सुबह बारिश के दौरान भूस्खलन से दिगंबर प्रसाद पंत पुत्र सुभाष चंद्र पंत और तारा चंद्र पंत पुत्र गिरीश पंत का मकान खतरे की जद में आ गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना 112 हाईवे पेट्रोलिंग और राजस्व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग 112 और राजस्व पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय युवाओं की मदद से मकानों का सामान निकालने के बाद प्रभावित परिवारों को अन्यत्र शिफ्ट किया। गांव स्थित एएनएम सेंटर भी पंचायत घर में शिफ्ट किया गया है।
राजस्व उप निरीक्षक मोहित चंद ने बताया प्रभावित परिवारों को चार तिरपाल दिए गए हैं। क्षति का आकलन किया जा रहा है। इस अवसर पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम प्रभारी गिरीश चंद्र प्रसाद,अमरीश, ग्राम पंचायत अधिकारी दीपक सैनी, ग्राम विकास अधिकारी रमेश चंद्र जोशी सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर उडियारी गांव में चतुर सिंह और गोकुल सिंह के मकान के आंगन और भवन के पीछे भूस्खलन से खतरा बना हुआ है। जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि भूपी कार्की और ग्राम प्रधान ने प्रभावित परिवाराें को मुआवजा देने की मांग की है।
कोट
कांडे किरौली में भूस्खलन की सूचना मिलते ही राजस्व टीम और हाईवे पेट्रोलिंग की टीम को मौके पर भेजकर राहत कार्य किया गया। खतरे की जद में आ परिवारों को अन्यत्र शिफ्ट कर दिया है। परिवारों को चार तिरपाल देने के साथ क्षति का आकलन किया जा रहा है। नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। - यशवीर सिंह एसडीएम, बेड़ीनाग।