{"_id":"636a9aba28330a0e287efffe","slug":"two-boxes-of-liquor-and-four-boxes-of-beer-caught-from-the-school-bus-pithoragarh-news-hld4813656152","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: पुलिस ने स्कूल बस से पकड़ी दो पेटी शराब और चार पेटी बीयर, तीन लोगों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: पुलिस ने स्कूल बस से पकड़ी दो पेटी शराब और चार पेटी बीयर, तीन लोगों को किया गिरफ्तार
Wed, 09 Nov 2022 04:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़।
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़।
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 04:39 PM IST
सार
चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक स्कूल की बस को रोककर चेक किया तो बस से दो पेटी अंग्रेजी शराब और चार पेटी बीयर बरामद हुई। पुलिस ने बस में सवार ग्यारह देवी निवासी गौरव अधिकारी, ग्राम विषाड़ पट्टी सुकौली निवासी कमल कुमार, थरकोट पट्टी थरकोट निवासी भरत सिंह रावल को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में ऐंचोली के पास स्कूल बस से अवैध शराब और बीयर के साथ गिरफ्तार तीन लोग। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने स्कूल बस से दो पेटी अंग्रेजी शराब और चार पेटी बीयर बरामद की है। साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा जौलजीबी पुलिस ने एक व्यक्ति को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
ऐंचोली चौकी प्रभारी एसआई योगेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने ऐंचोली बैरियर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक स्कूल की बस को रोककर चेक किया तो बस से दो पेटी अंग्रेजी शराब और चार पेटी बीयर बरामद हुई। पुलिस ने बस में सवार ग्यारह देवी निवासी गौरव अधिकारी, ग्राम विषाड़ पट्टी सुकौली निवासी कमल कुमार, थरकोट पट्टी थरकोट निवासी भरत सिंह रावल को शराब ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Earthquake: रुद्रपुर में भूकंप के झटके लगते ही अपनी जान बचाने के लिए दौड़ी युवती, दो मंजिला छत से नीचे गिरी
विज्ञापन
इसके अलावा जौलजीबी प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग के दौरान पावर हाउस के पास से छोरीबगड़ निवासी उत्तम सिंह धामी को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में ऐंचोली चौकी के कांस्टेबल पंकज पंगरिया, होशियार सिंह, राजेंद्र शाह शामिल थे।