फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two arrested for illegally cutting trees

Pithoragarh News: अवैध रूप से पेड़ काटने पर दो गिरफ्तार

Sun, 07 Jan 2024 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 07 Jan 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for illegally cutting trees
कनालीछीना में अवैध रूप से काटी गई उतीस के पेड़ की लकड़ी। संवाद
पिथौरागढ़। थाना कनालीछीना पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से पेड़ काटने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से दो वुड कटर भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम डीडीहाट ने वन विभाग और थाना कनालीछीना को ख्वांतड़ी मार्ग पर कुछ लोगों के पेड़ काटने की सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष कनालीछीना दिनेश चंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दो लोग वुड कटर (लकड़ी काटने की मशीन) से उतीस के पेड़ काटते मिले।
विज्ञापन

पुलिस ने अवैध रूप से पेड़ काटने पर पंकज कुमार और दीपक सिंह को वन अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया। उनके पास से बरामद दो वुड कटर भी जब्त कर ली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed