फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Trust to raise voice of disaster victims in the house

आपदा पीड़ितों की आवाज सदन में उठाने का भरोसा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Trust to raise voice of disaster victims in the house
धारचूला के जवाहर सिंह नबियाल स्टेडियम में आपदा पीड़ितों से मुलाकात के बाद एसडीएम से जानकारी लेत? - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने आपदा ग्रस्त क्षेत्र मल्ली बाजार का दौरा किया। उन्होंने जवाहर सिंह नबियाल स्टेडियम पहुंचकर राहत शिविर केंद्र में रह रहे आपदा पीड़ितों से मुलाकात की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पीड़ितों ने नेता प्रतिपक्ष को परेशानियां बताई और शीघ्र विस्थापन करने की मांग की।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने पीड़ितों को उनकी आवाज सदन में उठाने का आश्वासन दिया। आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एलधारा क्षेत्र में वर्णावत पर्वत की तर्ज पर ट्रीटमेंट करने, आपदा पीड़ितों को 2013 की तर्ज पर मुआवजा राशि देने और विस्थापन करने की बात कही है जिस पर शीघ्र अमल होना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट दिवेश शासनी ने नेता प्रतिपक्ष को पीड़ितों को राहत देने संबंधी कार्यवाही की जानकारी दी। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने लोनिवि विश्राम गृह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली जहां उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से मिलकर काम करने का आह्वान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेश द्विवेदी, महेंद्र लुंठी, बीडी जोशी, प्रद्युम्न गर्ब्याल, प्रदेश सचिव नेत्र कुंवर, नारायण दरियाल, दीपक बिष्ट, सुनील कुमार, ओपी वर्मा, प्रेमा कुटियाल, कोतवाल कुंवर सिंह रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष का हुआ स्वागत
बलुवाकोट/मदकोट। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। शुक्रवार देर रात बलुवाकोट में यूथ कांग्रेस प्रभारी पंकज सिंह मेहरा के नेतृत्व में डॉ. रमेश चंद, दान सिंह ग्वाल, बसंत भट्ट, विनोद फिरमाल आदि ने स्वागत किया। शनिवार को मदकोट में एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष विक्रम दानू, नरेंद्र रावत, प्रधान संगठन अध्यक्ष धर्मेंद्र, देवराम, प्रेम सिंह, बहादुर सिंह, प्रकाश सिंह, उमेश धामी, प्रकाश सिंह, उमेश धामी आदि ने स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed