{"_id":"5b9a92d2867a557ff47ddc41","slug":"truck-collapses-in-ditch-driver-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी/मुनस्यारी
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी के डोर के पास खाई में गिरा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी से मुनस्यारी सामान ला रहा एक ट्रक नाचनी के पास डोर और ला गांव के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। क्लीनर रातभर घटनास्थल पर तड़पता रहा। बुधवार रात हुए हादसे की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह मिली।
विज्ञापन
बुधवार रात लगभग आठ बजे हल्द्वानी से मुनस्यारी जा रहा ट्रक (यूके 04 सीए 8276) डोर और ला गांव के बीच दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 80 मीटर खाई में जा गिरा। हादसे में देव सिंह ‘देवेंद्र’ (36) पुत्र तेज सिंह निवासी मडलकिया की मौके पर ही मौत हो गई। क्लीनर प्रदीप कुमार (28) पुत्र नाथू राम निवासी मगर घायल हो गया। वह रातभर खाई में चिल्लाता रहा, लेकिन सुनसान स्थान होने के कारण किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। बृहस्पतिवार सुबह करीब 6 बजे सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों ने ट्रक खाई में गिरा देखा। स्थानीय निवासी जगत बिर्थवाल ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
इस पर नाचनी थाने के उप निरीक्षक मनोज कुमार, राजस्व उप निरीक्षक दीनदयाल वर्मा मौके पर पहुंचे और घायल को खाई से निकालकर गौचर (थल) अस्पताल भेजा। साथ ही देव सिंह के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। क्लीनर प्रदीप कुमार के अनुसार सड़क धंसने से ट्रक खाई में जा गिरा। राजस्व उप निरीक्षक दीनदयाल वर्मा ने बताया कि हादसे की जानकारी तहसीलदार डॉ. ललित मोहन तिवारी को दी है। ट्रक मुनस्यारी के पूरन सिंह धामी का था। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक के घर पर कोहराम मचा है। वहीं, सड़क की खराब दशा को लेकर लोगों में रोष है।
विज्ञापन