फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tricolour hoisted on top of the youth team Banoti

युवाओं के दल ने भानोटी चोटी पर फहराया तिरंगा

Thu, 20 Oct 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 20 Oct 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Tricolour hoisted on top of the youth team Banoti
भानोटी चोटी पर तिरंगा फहराते युवा - फोटो : अमर उजाला

प्रधान हिमालय की भानोटी चोटी पर युवाओं के दल ने तिरंगा फहराया। इसके बाद युवाओं का दल लौट आया है। 18045 फीट ऊंची इस चोटी तक पहुंचने में युवाओं को दस दिन का समय लगा। बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे दल के सदस्यों का एडवेंचर लवर्स एसोसिएशन के सचिव अशोक भंडारी समेत कई लोगों ने स्वागत किया। बताया गया कि भानोटी चोटी काफी दुर्गम है। अब तक इसमें ज्यादा अभियान नहीं चले हैं।

विज्ञापन


एडवेंचर लवर्स एसोसिएशन के राजेंद्र पुनेड़ा, रियल एडवेंचर चंपावत के धन सिंह बिष्ट, रॉक लेजड अल्मोड़ा के विनोद भट्ट और दीपेश नेगी ने एक अक्तूबर से यह अभियान शुरू किया। दल के सदस्य बागेश्वर होते हुए खलीघाट, खरकिया, जातोली, कठलिया, सुकरामकेव के रास्ते भानोटी चोटी की तलहटी पर बनाए गए बेस कैंप पहुंचे। यहां पहुंचते ही मौसम खराब हो गया और दो दिन तक अभियान को रोकना पड़ा।
विज्ञापन


खराब मौसम में एवलांच आने की आशंका रहती है। विनोद भट्ट के पांव में चोट आने से उनको बेस कैंप में ही रोका गया। टीम के उप लीडर राजेंद्र पुनेड़ा ने बताया कि 10 अक्तूबर की सुबह भानोटी चोटी पर तिरंगा फहराने में कामयाबी मिल गई। एडवेंचर लवर्स एसोसिएशन के सचिव भंडारी ने बताया कि यह अभियान बेहद कठिन था, क्योंकि दल में सदस्यों की संख्या कम थी और संसाधन भी नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed