फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Trial landing may take place at Naini Saini airport on December 4

Pithoragarh News: नैनीसैनी हवाई अड्डे में चार दिसंबर को हो सकती है ट्रायल लैंडिंग

Fri, 01 Dec 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 01 Dec 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Trial landing may take place at Naini Saini airport on December 4
नैनीसैनी हवाई अड्डा। संवाद

विज्ञापन
पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई अड्डे से नियमित हवाई सेवा को शुरू करने के लिए कवायद तेज हो गई है। चार दिसंबर को एयरलाइंस एयरवेज का 42 सीटर विमान नैनीसैनी हवाई अड्डे पर ट्रायल लैंडिंग कर सकता है। जिला प्रशासन ने ट्रायल लैंडिंग की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पिथौरागढ़ नैनीसैनी हवाई अड्डे से 20 मार्च 2020 को लैंडिग के दौरान प्लेन के रनवे में फिसलने के बाद से विमान सेवा बंद चल रही है।

सीमांत जिले के लोग 30 साल से नैनीसैनी हवाई अड्डे से नियमित हवाई सेवा शुरू करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक नियमित हवाई सेवा शुरू नहीं हो पाई है। कुछ समय पूर्व हवाई सेवा के लिए डीजीसीए ने उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) लाइसेंस जारी कर दिया था। अक्तूबर 2023 अंतिम सप्ताह तक नियमित हवाई सेवा शुरू करने का वायदा किया था। इसके बाद भी अभी तक नियमित हवाई सेवा शुरू नहीं हो पाई। जिला प्रशासन चार दिसंबर को नैनीसैनी हवाई अड्डे में ट्रायल लैंडिंग होने का दावा कर रहा है। अगर ट्रायल लैंडिंग हो गई तो एक बार फिर से नियमित हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद बढ़ जाएगी। संवाद
विज्ञापन


एयरफोर्स की टीम भी करेगी हवाई अड्डे का निरीक्षण
पिथौरागढ़। इंडियन एयरफोर्स की टीम भी जल्द नैनीसैनी हवाई अड्डे का निरीक्षण कर सकती है। हवाई अड्डे को एयरफोर्स को देने की कवायद चल रही है। अगर यह हवाई अड्डा एयरफोर्स को चला गया तो यहां से नियमित ऑपरेशन चलाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने किया है वायदा
पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई अड्डे से नियमित हवाई सेवा शुरू करने की मांग को लेकर पिछले दिनों कांग्रेस विधायक मयूख महर 12 से अधिक दिन तक कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे थे। 14 नवंबर को जौलजीबी मेले के उद्घाटन के लिए पिथौरागढ़ आए सीएम पुष्कर सिंह धामी से उन्होंने मुलाकात की थी। उन्होंने विधायक को 26 जनवरी तक नियमित हवाई सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया है। संवाद

कोट
नैनीसैनी हवाई अड्डे में चार फरवरी को ट्रायल लैंडिंग होगी। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एयलाइंस एयरवेज का 42 सीटर विमान लैंड करेगा।
- रीना जोशी, डीएम पिथौरागढ़।
-------------
फोटो विवरण-01पीटीएच 25पी- नैनीसैनी हवाई अड्डा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed