फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Trekking can now come in the winter, Munasariya

सर्दियों में ट्रेकिंग को अब आ सकते हैं मुनस्यारी

Fri, 11 Jan 2019 10:56 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Fri, 11 Jan 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
Trekking can now come in the winter, Munasariya
मुनस्यारी के मर्तोलीथौड़-रुढ़खान में खोजा विंटर पथ। - फोटो : पिथौरागढ़
 रामगंगा और गोरी नदी घाटी का फैलाव, बर्फ से ढकी पंचाचूली चोटी, चहचहाती चिड़ियाओं और कस्तूरी मृग को देखना हो तो मुनस्यारी भी आया जा सकता है। लद्दाख को चुनौती देते एक नए विंटर ट्रेक की खोज यहां के युवाओं ने की है। इनका कहना है कि मुनस्यारी से मेसर कुंड होते हुए खलिया टॉप के टाटी तक के 30 किलोमीटर के इस ट्रेक में रोमांच और खूबसूरती का अद्भुत संगम है।  
विज्ञापन


मोनाल संस्था के सचिव सुरेंद्र पंवार, मनोज झिक्वान और भूपेंद्र खड़ायत ने इस ट्रेक की खोज की है। सुरेंद्र ने बताया कि मुनस्यारी से मेसर कुंड, मर्तोलीथौड़, रुढ़खान होते हुए खलिया टॉप के टॉटी तक और यहां से फिर वापस मुनस्यारी आया जा सकता है ।
विज्ञापन


3900 मीटर की ऊंचाई पर स्थित रुढ़खान से रामगंगा और गोरी नदी घाटी का बेहद आकर्षक नजारा दिखता है। यह पूरा ट्रेक करीब 30 किमी का है। कठिन होने के बावजूद इसमें तीन-चार दिन की ट्रेकिंग की जा सकती है। इस ट्रेक  से बर्फ से ढकी हुई पंचाचूली चोटी भी दिखाई देती है। उन्होंने ट्रेकिंग के दौरान कस्तूरी मृग देखने का भी दावा किया। ट्रेकर इस रूट पर बर्ड वॉचिंग का भी आनंद उठा सकते हैं। मर्तोलीथौड़ (2780 मीटर की ऊंचाई) में हिमपात के बाद कोई नहीं जाता है।  बकौल सुरेंद्र अभी लद्दाख में विंटर ट्रेक काफी पसंद किया जाता है। यदि सरकार सुविधाएं मुहैया कराए तो मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र का यह ट्रेक देश-विदेश के ट्रेकरों की पहली पसंद बन सकता है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed