फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Treatment of nose, throat and ears will not be available in the district hospital till January 25.

Pithoragarh News: जिला अस्पताल में 25 जनवरी तक नहीं मिलेगा नाक, गले, कान का उपचार

Tue, 02 Jan 2024 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 02 Jan 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Treatment of nose, throat and ears will not be available in the district hospital till January 25.
पिथौरागढ़ अस्पताल में ईएनटी विशेषज्ञ के दरवाजा पर लगी सूचना। संवाद
पिथौरागढ़। बीडी पांडे जिला अस्पताल में लोगों को एक महीने तक नाक, कान, गले का इलाज नहीं मिलेगा। अस्पताल में तैनात एकमात्र ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. कविता लोहनी 25 जनवरी तक अवकाश पर हैं। ऐसे में मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में नाक, कान, गले के उपचार के लिए पहुंचे मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। अस्पताल में कार्यरत एकमात्र ईएनटी विशेषज्ञ के कक्ष में लगा ताला और अवकाश की सूचना से उन्हें मायूस होना पड़ा। नेपाल के देमाडू की बसंती ने बताया कि उनके कान में पिछले कुछ दिनों से दिक्कत हो रही थी। यहां कोई रिश्तेदार भी नहीं है कि जानकारी ले सकूं। शहर नया होने के कारण उनके लिए निजी क्लीनिक में जाना भी संभव नहीं था।
विज्ञापन

ऐसे में उन्होंने स्थानीय मेडिकल स्टोर से दवा लेकर वापस लौटना बेहतर समझा। कई लोग सिर्फ ईएनटी विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर लगे ताले को देखकर ही वापस वापस लौट गए। मरीजों का कहना है कि अक्सर ईएनटी विशेषज्ञ अवकाश पर रहती हैं। अगर दो विशेषज्ञ होते तो उनका उपचार आसानी से हो जाता। पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने बताया कि ईएनटी विशेषज्ञ के अवकाश से लौटने के बाद ही मरीजों का उपचार हो सकेगा। ईएनटी विशेषज्ञ 26 जनवरी को पिथौरागढ़ पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed