फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Treatment of Eldhara hill of Dharchula will be done on the lines of Varunavat mountain: CM

वरुणावत पर्वत की तर्ज पर होगा धारचूला की एलधारा पहाड़ी का ट्रीटमेंट: सीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Treatment of Eldhara hill of Dharchula will be done on the lines of Varunavat mountain: CM
धारचूला में आपदा प्रभावितों को चेक वितरित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि धारचूला की एलधारा पहाड़ी का उपचार वरुणावत पर्वत की तर्ज पर किया जाएगा। इसके लिए वाडिया इंस्टीट्यूट देहरादून या आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों से सर्वेक्षण कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि धारचूला-मुनस्यारी के सभी आपदा प्रभावितों का विस्थापन किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रविवार को आपदा पीड़ितों से मिलने धारचूला पहुंचे। उन्होंने आपदा प्रभावित एलधारा और खोतिला क्षेत्र का हवाई दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। जवाहर सिंह नबियाल स्टेडियम के राहत बचाव केंद्र में रह रहे खोतिला, देवल, मल्ली बाजार के 97 परिवारों के 382 लोगों से भी मुलाकात की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। घटधार क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन से नगर को हो रहे खतरे का निरीक्षण करने के लिए मुख्यमंत्री काली नदी किनारे घटखोला पहुंचे। उसके बाद केएमवीएन के गेस्ट हाउस में आपदा पीड़ितों और क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

बोले सीएम
-ग्राम सभाओं में संचार सुविधा बढ़ाई जाएगी।
-वर्ष 2013 की तर्ज पर पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए संशोधन किया जाएगा और केंद्र से आग्रह करेंगे।
- घटधार में काली नदी के किनारे निर्माण कार्य के लिए फिर से सर्वे कराया जाएगा।
- हिमालय राज्यों के लिए नीति आयोग में अलग से योजना बनाई जाएगी।
समस्याएं बताते समय रो पड़ीं महिलाएं
धारचूला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्टेडियम में खोतिला, मल्ली बाजार, देवल के आपदा पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं। बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों से भी उन्होंने बातचीत की। मुख्यमंत्री को देखते ही बेघर होकर पिछले एक माह से स्टेडियम में शरण लिए महिलाओं का दर्द छलक पड़ा। एक महिला मुख्यमंत्री के सामने फर्श पर बैठकर रोने लगी। महिला को सीएम धामी सहित अन्य लोगों ने उठाकर बेंच पर बैठाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के सामने रखा समस्याओं का पुलिंदा
-ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी ने आपदा पीड़ितों के विस्थापन, एलधारा मल्ली बाजार में स्थायी निर्माण कार्य कराने, क्षेत्रों में लंबित पड़ी सड़कों पर जल्द निर्माण कार्य कराने, क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संचार सुविधा देने सहित अन्य विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की।
-विधायक हरीश धामी ने क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान की उम्मीद जताई।
-सांसद अजय टम्टा ने भी सीएम को क्षेत्र की समस्याएं बताईं। केंद्रीय स्तर की समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया।
-पूर्व प्रधान जनक बिष्ट ने पांगला में मोबाइल टावर और अस्पताल खोलने की मांग की।
-खुमती प्रधान गोपाल सिंह ने क्षेत्र में आपदा से मची तबाही के बीच पैदल पुल, क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग और ध्वस्त पेयजल लाइनों का सुधार करने की मांग की।
- रं कल्याण संस्था के महासचिव दिनेश चलाल और प्रेमा कुटियाल ने घटखोला काली नदी के किनारे स्थायी सुरक्षा निर्माण कार्य कराने, खोतिला पानी निकासी से जलमग्न हुए आवासीय भवनों से पानी और मलबे को निकालने, एलधारा मल्ली बाजार में सुरक्षा निर्माण कार्य कराने, खोतिला में चिकित्सा शिविर लगाने की मांग की।
प्रभावित परिवारों को दिए चेक
धारचूला। सीएम ने खोतिला में आपदा की चपेट में आईं पशुपति देवी के बेटे महेंद्र बहादुर और दीपक बहादुर को चार लाख रुपये का चेक दिया। मकान ध्वस्त होने पर विनोद राम, मंजू देवी, कमला देवी को एक लाख उन्नीस सौ रुपये का चेक दिया।
ये रहे मौजूद
डीडीहाट के विधायक बिशन चुफाल, भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, जिला महासचिव महिमन कन्याल, नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वरी देवी, पूर्व प्रमुख राधा बिष्ट, महेंद्र बुदियाल, रुकुम बिष्ट, हरीश गुंज्याल, भूपेंद्र थापा, दुर्गा बिष्ट, भगवती नबियाल, नंदा बिष्ट, रामू रोकाया आदि।
आपदा के कारण नहीं लिया गार्ड ऑफ ऑनर
धारचूला। हेलिकॉप्टर से सेना के हेलीपैड पर मौजूद भाजपा नेताओं समेत डीएम डॉ. आशीष चौहान, सीडीओ अनुराधा पाल, एसपी लोकेश्वर सिंह, सेना की कुमाऊं स्काउट के लेफ्टिनेंट कर्नल पंकज गैरोला, लाइट रेजीमेंट के मेजर शशिकांत गायकवाड़, सूबेदार मेजर लक्ष्मण सिंह, सूबेदार मंगल दास ने मुख्यमंत्री स्वागत किया। हेलीपैड पर गार्ड ऑफ ऑनर की तैयारी की गई थी लेकिन क्षेत्र में आपदा से मची तबाही के बीच सीएम ने गार्ड ऑफ ऑनर नहीं लिया। संवाद

तटबंध निर्माण के लिए डीएम की सराहना की
धारचूला। सीएम धामी ने धारचूला में सतहत्तर करोड़ रुपये से काली नदी के किनारे बने तटबंधों का निरीक्षण किया और तटबंध कार्य पर खुशी जताते हुए डीएम डॉ. आशीष चौहान की भी सराहना की। उन्होंने आगे भी इस तरह के कार्य होने चाहिए। संवाद

धारचूला में समस्या सुनने के दौरान भावुक हो गई आपदा पीड़ित महिला को सांत्वना देते सीएम पुष्कर सिं?

धारचूला में समस्या सुनने के दौरान भावुक हो गई आपदा पीड़ित महिला को सांत्वना देते सीएम पुष्कर सिं?- फोटो : PITHORAGARH

धारचूला में तटबंधों का निरीक्षण करने जाते मुख्यमंत्री। संवाद

धारचूला में तटबंधों का निरीक्षण करने जाते मुख्यमंत्री। संवाद- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed