फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Transport service is booming, work is going on due to expensive travel

Pithoragarh News: परिवहन सेवा धड़ाम, महंगे सफर से चल रहा काम

Sun, 02 Jun 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 02 Jun 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Transport service is booming, work is going on due to expensive travel
मुवानी (पिथौरागढ़)। रामगंगा घाटी के लोगों को रोडवेज बस सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है। इसके चलते दर्जनों गांवों के हजारों लोग टैक्सी से महंगा सफर करने को मजबूर हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में भी रोष पनप रहा है।
विज्ञापन

पूर्व में लोग रोडवेज बस सेवा का लाभ उठाते थे। पिछले काफी समय से बस सेवा बंद है। इसके चलते लोगों को बनबसा, खटीमा, टनकपुर और दिल्ली, देहरादून आदि जगहों का सफर टैक्सी में करना पड़ रहा है। धरमघर से दिल्ली, मुनस्यारी से दिल्ली, नाचनी से टनकपुर की बस सेवा बंद होने से घाटी क्षेत्र के लोगों में सरकार के प्रति रोष है।
विज्ञापन

कोट:
सरकार ने बुजुर्ग लोगों के लिए बस सेवा निशुल्क की है। रोडवेज बस नहीं चलने से इसका लाभ बुजुर्गों को नहीं मिल पा रहा है और वह टैक्सी से महंगा सफर करने को विवश हैं। जून में परिवहन निगम को बस मिलनी है। घाटी क्षेत्र से भी रोडवेज का संचालन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमरजीत राम, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुवानी
कोट:
सरकार को लोगों की पीड़ा समझनी चाहिए। पहाड़ में कम आय वाले लोगों की बस सेवा ही पहली पसंद है। बार-बार अनुरोध के बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। - राकेश चंद, निवासी मायल पिलखी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed