फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Train of hope running on the track of survey for four years

चार साल से सर्वे की पटरी पर ही दौड़ रही उम्मीदों की ट्रेन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Train of hope running on the track of survey for four years
Train of hope running on the track of survey for four years
पिथौरागढ़। देशभर के तीर्थयात्रियों को ट्रेन से चार धाम की यात्रा कराने का सपना जल्द साकार होता नहीं दिख रहा है। रेल लाइन के सर्वे कार्य के लिए केंद्र सरकार से 120 करोड़ रुपये मिले थे। सर्वे में करीब चार वर्ष का समय लग चुका है। 125 किमी लंबी इस रेल लाइन को बिछाने का कार्य 2024 तक पूरा करने की बात कही जा रही थी लेकिन अभी तक परियोजना के निर्माण को भारत सरकार से स्वीकृति नहीं मिली है।
विज्ञापन

चारधाम रेल मार्ग यात्रा का अंतिम सर्वेक्षण पूरा हो गया है। रेललाइन का निर्माण डोईवाला से बड़कोट, कर्णप्रयाग से सैकोट सोनप्रयाग और सैकोट से जोशीमठ तक निर्माण किया जाएगा। हेमंत गोनिया को आरटीआई के तहत रेलवे लाइन निर्माण की मिली जानकारी में स्पष्ट है कि सर्वे के लिए भारत सरकार से 120 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। 2018 में शुरू हुए रेललाइन के सर्वे को बीते वर्ष 31 दिसंबर में पूरा होना था। सूचना के अधिकार अधिनियम में तहत मांगी गई जानकारी में कहा गया है कि भारत सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

चारधाम रेल लाइन में हैं 20 स्टेशन प्रस्तावित
पिथौरागढ़। चारधाम रेल लाइन में 20 स्टेशन प्रस्तावित हैं। इसमें डोईवाला उत्तरकाशी बड़कोट रेल लाइन के लिए भनियावाला, रानीपोखरी, जाजल, मरोड़, कंडीसौड़, सरोट, चिन्यालीसौड़, डुंडा, उत्तरकाशी और बड़कोट प्रस्तावित हैं। कर्णप्रयाग से सैकोट सोनप्रयाग रेल लाइन में छह स्टेशन सैकोड, बड़ेथ, चोपाता, फलासी, मक्कूमठ, गडगू, ऊखीमठ व सोनप्रयाग और सैकोट से जोशीमठ रेललाइन के लिए थिरपाक, पिपलकोटी, हेलंग और जोशीमठ स्टेशन प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed