फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Traffic stalled for five hours in Thal-Munsiyari road due to debris

मलबा आने से थल-मुनस्यारी सड़क में पांच घंटे तक ठप रहा यातायात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Traffic stalled for five hours in Thal-Munsiyari road due to debris
नाचनी/पिथौरागढ़। शनिवार शाम तेज अंधड़ और भारी बारिश से थल- मुनस्यारी मोटर मार्ग सहित लिंक मार्ग बंद हो गए। कोट्यूड़ा गांव में गणेश सिंह के मकान की छत उड़ गई। नाचनी बांसबगड सड़क में हुपली के पास ठेकेदार का एक ट्रैक्टर मय ट्रॉला के नाले में पलट गया। भारी मात्रा में मलबा आने से रविवार सुबह भी थल-मुनस्यारी सड़क में पांच घंटे तक यातायात ठप रहा।
विज्ञापन

शनिवार शाम और रविवार सुबह नाचनी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान तेज अंधड़ चला। अंधड़ के कारण कोट्यूड़ा गांव में गणेश सिंह के मकान की छत उड़ गई। गनीमत रही कि परिवार के किसी भी सदस्य को इस घटना में चोट नहीं पहुंची। मूसलाधार बारिश के बाद शनिवार शाम मुनस्यारी सड़क में आया मलबा शाम छह बजे हटाया गया था। इसके बाद रात को सड़क खुली रही। रविवार सुबह फिर से मूसलाधार बारिश के कारण छह बजे फिर सड़क में भारी मात्रा में मलबा आ गया। लोनिवि ने सुबह 11 बजे मलबा हटाने के बाद सड़क यातायात के लिए खोली। मुनस्यारी सड़क से जुड़े कुछ लिंक मार्ग भी बंद हो गए जिन्हें दोपहर तक यातायात के लिए लिए खोल दिया था। रविवार सुबह जिला मुख्यालय सहित जनपद के अन्य हिस्सों में आसमान में हल्के बादल छाये रहे। इसके बाद दिन भर तेज धूप रही। जिले के घाटी वाले क्षेत्रों में उमस होने लगी है।
विज्ञापन

मसमोली- भातड़ सड़क कैंटर फंसने से बंद
थल (पिथौरागढ़)। मसमोली भातड़ मोटर मार्ग पर कुकरौली के पास रविवार सुबह हुई तेज बारिश में एक कैंटर फंस गया। कैंटर राशन के लिए हल्द्वानी जा रहा था। कैंटर के सड़क पर फंसने से अन्य वाहनों के साथ ही शवदाह के लिए जा रहे वाहन भी फंस गए। इसके चलते शव यात्रा में शामिल लोग 10 किमी पैदल चल कर घाट तक पहुंचे। सड़क के बंद हो जाने से द्योकली, धिंगतड़, चल्मोड़ी, मेलती, भातड़, कुकरौली सहित दो दर्जन गांव का यातायात दिन भर ठप रहा। उधर थल-पांखू मोटर मार्ग पर भी सुबह पांच बजे की बारिश से गेल्थी गाड़ा के पास गधेरे से मलबा आ गया। इससे सड़क बंद हो गई। तत्काल सूचना मिलते ही लोनिवि के एई संजय वर्मा और जेई महेश चंद ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन से सड़क खोल कर यातायात बहाल कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत और पाटी में हल्की बारिश से ठंड
चंपावत। चंपावत और पाटी क्षेत्र में रविवार रात हल्की बारिश हुई। चंपावत में दो और पाटी में दस मिमी बारिश हुई। वहीं बादल और धुुंध के चलते रविवार को भी ठंड रही। इससे न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed