{"_id":"6261a38c845413775c3ad7c5","slug":"traffic-jam-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4602024125","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादियों का सीजन शुरू होते ही नगर में बढ़ने लगी जाम की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादियों का सीजन शुरू होते ही नगर में बढ़ने लगी जाम की समस्या
विज्ञापन
पिथौरागढ़ गुप्ता तिराहे के पास लगा जाम।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नगर में जाम की समस्या शादियों का सीजन शुरू होते ही ज्यादा बढ़ गई है। अधिकतर बरातघर में पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को जाम झेलना पड़ रहा है। बुधवार को भी जाम के कारण लोग परेशान रहे।
बुधवार को गुप्ता तिराहा, तिलढुकरी, बैंक रोड में जाम लगा रहा। सनवाल बैंड से बस्ते तक एक घंटे तक जाम लगने के कारण सैकड़ों वाहन फंसे रहे। जाम में सेना के वाहन और दूरस्थ क्षेत्रों को जाने वाले वाहन फंसे रहे। पिथौरागढ़ नगर में 20 से अधिक बरातघर हैं। अधिकतर बरातघरों के पास पार्किंग की सुविधा नहीं है। साथ ही होटल स्वामियों के पास भी पार्किंग की सुविधा नहीं है। इस कारण नगर में शादियों का सीजन शुरू होते ही जाम की समस्या गंभीर हो जाती है। जाम के कारण राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जाम से निजात दिलाने की मांग की है। नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत का कहना है कि नई पार्किंग बनाई जा रही है। पार्किंग शुरू होते ही स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है।
सड़क किनारे निर्माण सामग्री डालने से भी दिक्कत
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर में लोग सड़क किनारे निर्माण सामग्री डाल रहे हैं। इस कारण यातायात व्यवस्था काफी प्रभावित हो रही है। नगर में सड़क किनारे आड़े तिरछे खड़े वाहनों के कारण जाम की समस्या गंभीर हो रही है। हालांकि पुलिस नो पार्किंग और सड़क किनारे निर्माण सामग्री डालने वालों का चालान कर रही है।