फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Traffic Jam in Pithauragarh

एक्सीलेरेटर से ज्यादा ब्रेक पर टिक रहे पांव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Traffic Jam in Pithauragarh
पिथौरागढ़ धारचूला रोड में लगा वाहनों का जाम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला/पिथौरागढ़। धारचूला नगर में सोमवार को भारी जाम से चारों ओर लोग बेहाल रहे। जाम ने अटल, गांधी चौक, विवेकानंद चौक, घटधार, तहसील रोड में शहर की रफ्तार धीमी कर दी। वाहन चालकों के पांव एक्सीलेरेटर से ज्यादा ब्रेक पर टिके रहे। पिथौरागढ़ में भी लोगों को जाम से जूझना पड़ा। इस कारण लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी देरी हो गई।
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष सागर बिष्ट और रामू रोकाया ने बताया कि दिनभर जगह-जगह जाम लगने से लोग काफी परेशान हो रहे हैं। पैदल चलने तक के लिए भी लोगों को जगह नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

शासन-प्रशासन को लापरवाही करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। कोतवाल श्याम लाल विश्वकर्मा ने बताया कि नियमों का उल्लंघन कर रहे लोगों पर चालान की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने व्यवस्था में सुधार के लिए सभी से सहयोग की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिथौरागढ़ नगर में भी कई जगह लोग जाम से परेशान रहे। सड़कों में जगह-जगह जाम लगने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। टैक्सियों का जमावड़ा होने से सबसे अधिक समस्या केमू स्टेशन में हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed