{"_id":"613fa3cf8ebc3e227e3e4605","slug":"traffic-jam-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4378494161","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ नगर में यातायात का भारी दबाव रेंग रेंग कर चल रहे है वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ नगर में यातायात का भारी दबाव रेंग रेंग कर चल रहे है वाहन
विज्ञापन
टनकपुर स्टैंड में सड़क के किनारे खड़े वाहन।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर में यातायात के भारी दबाव से रोज छुटपुट जाम की समस्या पैदा हो रही है। नगर के अधिकतर हिस्सों में दिनभर रेंग- रेंग कर वाहन चलते रहे। इससे पैदल चलने वाले लोगों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जाम की सर्वाधिक दिक्कत सिल्थाम, बैंक रोड, जीआईसी रोड, कुमौड़ कैंट और टनकपुर रोड में है। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने सोमवार को नगर और उससे लगे ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को लेकर पड़ताल की तो अधिकतर स्थानों पर लोग जाम से जूझते दिखे।
सुबह 9 बजे : सल्मोड़ा पुलिस चौकी के पास हल्का फुल्का जाम लगा रहा।
सुबह 9.05 बजे : जाजरदेवल बाजार में करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। जाम का मुख्य कारण बीआरओ की ओर से बनाई जा रही नाली और सड़क का बेहद संकरा होना था।
सुबह 9:10 बजे : पंडा के पास सड़क में गड्ढे होने के कारण यातायात संचालन में काफी दिक्कत हो रही थी।
सुबह 9:17 बजे : बस्ते पहुंचने पर देखा गया कि सड़क के संकरा होने और नाली निर्माण के कारण रुक-रुककर जाम लगता रहा।
सुबह 9:30 बजे : टीम रई पहुंची तो यहां पर करीब 10 मिनट तक जाम लगा रहा।
सुबह 9:40 बजे : गंगा निवास में सड़क के एक किनारे पार्क किए वाहनों के कारण जाम लगा रहा।
सुबह 9:50 बजे : सिल्थाम में यातायात बढ़ने के कारण करीब 10 मिनट तक जाम लगा रहा। यहां ड्यूटी में तैनात यातायात पुलिस के जवानों तत्परता दिखाते हुए जाम को खोल दिया।
विज्ञापन
सुबह 10 बजे : अमर उजाला की टीम बैंक रोड मेें दोपहिया पार्किंग स्थल पर चौपहिया वाहन पार्क होने से यातायात संचालन में दिक्कत हो रही थी। सड़क पर करीब 10 मिनट जाम लगने से लोग परेशान दिखे।
सुबह 10:30 बजे : चिमस्यानौला में जाम लगता रहा।
सुबह 10.40 बजे : गुप्ता तिराहा में लोगों को जाम से दो चार होना पड़ा।
सुबह 11:00 बजे : टीम केएमओयू स्टेशन पहुंची तो यहां पर यातायात व्यवस्था बिल्कुल ठीक रही। टनकपुर स्टैंड में सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण जाम लगा रहा।
दोपहर करीब 12 बजे : अमर उजाला की टीम कैंट रोड पहुंची यहां पर जाम की काफी समस्या दिखी, लेकिन यहां पर पुलिस बल तैनात नहीं मिला।
मुस्तैदी के साथ जुटी रही यातायात पुलिस
पिथौरागढ़। नगर के विभिन्न तिराहों, चौराहों पर तैनात यातायात पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर जुटे रहे। सिल्थाम तिराहे में दो, भाटकोट तिराहे में एक, वड्डा तिराहे में दो और टनकपुर तिराहे पर तीन कर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ डटे हुए मिले।
नगर में लोगों के सड़क किनारे वाहन पार्क करने कसे जाम की समस्या बढ़ रही है। दोपहिया पार्किंग स्थल में चौपहिया वाहनों के पार्क होने से भी दिक्कत हो रही है।
यातायात के संचालन के लिए पुलिस सजगता के साथ काम कर रही है। नो पार्किंग जोन में वाहनों के खड़े होने से जाम की समस्या हो रही है। लगातार चालान किए जा रहे हैं। - प्रताप सिंह नेगी, टीआई पिथौरागढ़।