{"_id":"6ab60d2dd735bf2ab203bd6e","slug":"traffic-halted-due-to-falling-of-boulders-on-tanakpur-pithoragarh-all-weather-road-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: टनकपुर-पिथौरागढ़ ऑलवेदर सड़क पर बोल्डर गिरने से यातायात ठप, सैकड़ों वाहन फंसे; यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: टनकपुर-पिथौरागढ़ ऑलवेदर सड़क पर बोल्डर गिरने से यातायात ठप, सैकड़ों वाहन फंसे; यात्री परेशान
Fri, 25 Sep 2026 11:27 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Published by: Heera
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:27 AM IST
सार
टनकपुर-पिथौरागढ़ ऑलवेदर सड़क पर घाट बैंड के पास फिर से बोल्डर गिरने से यातायात ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहन और यात्री फंसे रहे। फल-सब्जी, रसोई गैस आदि की आपूर्ति प्रभावित हुई और रोडवेज बसें फंसने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ ऑलवेदर सड़क
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टनकपुर-पिथौरागढ़ ऑलवेदर सड़क पर दिक्कत कम होने का नाम नहीं ले रही है। घाट बैंड पर फिर से बोल्डरों की बारिश से सड़क पर वाहनों की सुबह से ही थमी रही। सड़क के दोनों तरफ सैकड़ों वाहन और यात्री फंसे रहे। फल, सब्जी, रसोई गैस सहित अन्य सामग्री के वाहन फंसने से आपूर्ति लड़खड़ा गई। वहीं रोडवेज बसों के फंसने से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन