फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Traders protest against security in electricity bills

Pithoragarh News: विद्युत बिलों में सिक्योरिटी के विरोध में उतरे व्यापारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Traders protest against security in electricity bills
बेड़ीनाग में यूपीसीएल के एसडीओ को ज्ञापन देते व्यापारी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। यूपीसीएल के बिलों के साथ सिक्योरिटी जमा करने के आदेश पर बेड़ीनाग में व्यापार संघ, छात्रसंघ सहित विभिन्न संगठनों ने विरोध जताया। शहीद चौक में व्यापारियों ने एकत्र होकर सरकार पर जबरन सिक्योरिटी के नाम पर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न करने की बात कही।
विज्ञापन

व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत ने कहा कि कोरोना के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति पहले ही खराब हो चुकी है। लोग इस मार से अभी उबर भी नहीं पाए हैं। इस तरह सिक्योरिटी के नाम पर उपभोक्ताओं से वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान व्यापारियों ने उपमंडल अभियंता कार्यालय पहुंचकर एसडीओ के माध्यम से सीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में सभासद डीएल शाह, छात्र संघ अध्यक्ष धीरज रौतेला, व्यापार संघ उपाध्यक्ष कमल खाती, मनीष पंत, राहुल महरा, पुष्कर सिंह, राजू पाठक, दीपक बोरा, नरेंद्र बाफिला, हेम उप्रेती, मंजुल महेश्वर, कमल, चंदू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed