फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Traders demonstrated against Lonivi

Pithoragarh News: व्यापारियों ने किया लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
Traders demonstrated against Lonivi
गौड़ीहाट बाजार में हॉटमिक्स करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते व्यापारी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़-झूलाघाट सड़क की हालत बेहद खराब होने से लोगों में आक्रोश है। गौड़ीहाट बाजार में भी लंबे समय से डामरीकरण नहीं हुआ है। इससे गुस्साए व्यापारियों ने सोमवार को गौड़ीहाट बाजार में लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने डामरीकरण जल्द नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सामरिक महत्व की पिथौरागढ़-झूलाघाट सड़क पर कई स्थानों पर डामरीकरण नहीं किया गया है। इससे वाहन संचालन में काफी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग इस सड़क की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। सड़क किनारे उगी झाड़ियों को अब तक नहीं काटा गया है। कुछ समय पहले गौड़ीहाट बाजार में एक बड़ा गड्ढा हो गया था जिसे भरने के बाद डामरीकरण नहीं किया।
विज्ञापन

पूरन सिंह धारियाल ने कहा कि सड़क पर डामरीकरण नहीं होने से दुर्घटना की आशंका बनी है। सड़क पर बने कॉजवे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इस सड़क पर प्रतिदिन तीन दर्जन से अधिक गांवों और मित्र राष्ट्र नेपाल के लोग यात्रा करते हैं। प्रदर्शन करने वालों में प्रकाश सिंह, खीम सिंह, कैलाश भट्ट, देवी दत्त भट्ट, निर्मल भट्ट, रमेश राम आदि व्यापारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed