फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Trade union will charge fees from traders coming from outside areas

Pithoragarh News: बाहरी क्षेत्रों से आने वाले व्यापारियों से शुल्क लेगा व्यापार संघ

Tue, 27 Jun 2023 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 27 Jun 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Trade union will charge fees from traders coming from outside areas
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। व्यापार संघ बाहर से आने वाले अस्थाई व्यापारियों से शुल्क वसूलेगा। व्यापार संघ ने ऐसे व्यापारियों का चिह्नीकरण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

व्यापार संघ का कहना है कि बाहरी व्यापारी कुछ समय के लिए अपने उत्पाद लेकर आते हैं और फिर व्यापार कर चले जाते हैं। इससे स्थानीय व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ता है। अब बिना शुल्क के कोई व्यापार नहीं करने दिया जाएगा। रामलीला मैदान में व्यापार संघ अध्यक्ष शेर सिंह साही की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापार को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। डीडीहाट से मुनस्यारी मोटर मार्ग को शीघ्र बनाने के लिए मुख्यमंत्री से वार्ता, नगर में अस्थाई तौर पर व्यापार करने वाले व्यापारियों से शुल्क लेने, नगर में पार्किग व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रस्ताव पास किए गए। वहीं कई माह से बंद पड़े पार्किग निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग भी बैठक में रखी गई। बैठक में व्यापार का बढ़ावा देने के सुझावों पर चर्चा हुई। वहां पर व्यापार संघ उपाध्यक्ष लवि कफलिया, सचिव राजेंद्र बोरा, रजनी कन्याल, बलवंत बोरा, मुन्ना मर्तोलिया, बालक सिंह चुफाल, गोविंद लाल साह, इदरीश अहमद आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed