फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tourists' car stuck in snow on Thal-Munsiyari road, shivering in the cold

Pithoragarh News: थल-मुनस्यारी सड़क पर बर्फ में फंसी पर्यटकों की कार, ठंड में ठिठुरे

Fri, 30 Jan 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 30 Jan 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Tourists' car stuck in snow on Thal-Munsiyari road, shivering in the cold
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। थल-मुनस्यारी सड़क पर पूरी तरह बर्फ नहीं हटने से दिक्कत बढ़ने लगी है। बर्फ में कार फंसने से पर्यटकों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। पर्यटक घनघोर रात में कड़ाके की ठंड के बीच कार में बैठकर राहत का इंतजार करते रहे। पुलिस ने बमुश्किल कार को बर्फ से निकाला और तब जाकर पर्यटक मुनस्यारी पहुंच सके।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बीते बृहस्पतिवार रात 11 बजे के करीब हरियाणा के पर्यटक पंकज शर्मा अपनी कार से अपने साथी के साथ हिमनगरी मुनस्यारी जा रहे थे। रातापानी के पास कार बर्फ में फंस गई और इसके पहिए जाम हो गए। घनघोर रात में कार बर्फ में फंसने से पर्यटकों के हाथ-पांव फूल गए। पर्यटकों ने इसकी सूचना 112 हेल्पलाइन नंबर पर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और बमुश्किल कार को बर्फ से निकाला। तब जाकर पर्यटक मुनस्यारी पहुंच सके। सीओ केएस रावत ने बताया कि पुलिस पर्यटकों की सहायता के लिए गंभीर है। वहीं थल-मुनस्यारी सड़क पर बर्फ हटाकर पासिंग के लिए जगह नहीं बनाई जा सकी है। ऐसे में वाहन सड़क से बाहर जाते ही बर्फ में फंस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed