फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tourist permits suspended due to Ultra Marathon in Adi Kailash

Pithoragarh News: आदि कैलाश में अल्ट्रा मैराथन के चलते यात्री परमिट बंद

Thu, 23 Oct 2025 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 23 Oct 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Tourist permits suspended due to Ultra Marathon in Adi Kailash
धारचूला में मैराथन में भाग लेने वालों का स्वागत करते लोग। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। आदि कैलाश क्षेत्र में दो नवंबर को प्रस्तावित अल्ट्रा मैराथन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। प्रशासन ने मैराथन के मद्देनजर यात्रियों के परमिट बंद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने बताया कि हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन में भाग लेने के लिए देशभर से करीब 800 धावक आदि कैलाश पहुंचेंगे। इसके लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। धावकों को असुविधा से बचाने, सुरक्षित व शांत वातावरण देने के लिए 25 अक्तूबर से आदि कैलाश यात्रियों को परमिट जारी नहीं होंगे। रोजाना बड़ी संख्या में आदि कैलाश यात्रा के लिए परमिट जारी करने संबंधी आवेदन मिल रहे हैं।
विज्ञापन


बताया कि मैराथन के बीच यात्रियों की संख्या बढ़ी तो धावकों को परेशानी और असुविधा हो सकती है। धावकों के रहने और भोजन की व्यवस्था में दिक्कत होगी। धावकों के ठहरने की व्यवस्था गुंजी, नाबी और कुटी गांव में की गई है। उन्हें पर्यटक आवास गृहों और होम स्टे में ठहराया जाएगा। पर्यटन विभाग उनके रहने और भोजन की पूरी व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धावकों की सुरक्षा को रेस्क्यू प्लान तैयार
उच्च हिमालयी क्षेत्र में 14 हजार फीट की ऊंचाई पर होनी वाली मैराथन में भाग लेने वाले धावकों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने रेस्क्यू प्लान भी तैयार किया है। इसके लिए चिकित्सा दलों की तैनाती के साथ ही अन्य इंतजाम किए गए हैं। धारचूला एसडीएम ने बताया कि हाई एल्टीट्यूड क्षेत्र में दौड़ने के दौरान धावकों के लिए संभावित जोखिम भी हो सकता है। इसे देखते हुए डॉक्टरों की टीम के साथ ऑक्सीजन, फर्स्ट एड किट, एंबुलेंस आदि की व्यवस्था की गई है। आपदा प्रबंधन और आईटीबीपी की टीमें भी मुस्तैद रहेंगी।

मैराथन में भाग लेने वालों का किया स्वागत
धारचूला (पिथौरागढ़)। अल्ट्रा मैराथन में प्रतिभाग के लिए लोहाघाट के अमित पाटनी सपरिवार धारचूला पहुंचे। रं कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। स्वागत से भावविभोर अमित और परिजनों ने स्वागतकर्ताओं का आभार जताया। इसके बाद अमित परिजनों समेत गुंजी को रवाना हो गए। वहां पर दर्जा राज्य मंत्री अशोक सिंह नबियाल, महिराज गर्ब्याल, कृष्णा गर्ब्याल, महेंद्र ह्यांकि, गगन पतियाल, सोमित नबियाल आदि मौजूद रहे।
अल्ट्रा मैराथन की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
धारचूला (पिथौरागढ़)। आगामी दो नवंबर को आयोजित होने वाली आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन की तैयारियों को अंतिम रूप देने को लेकर डीएम आशीष भटगांई गुंजी पहुंचे। उन्होंने आयोजन स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों को परखा। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
अल्ट्रा मैराथन का यह मार्ग गुंजी से आदि कैलाश क्षेत्र तक फैला हुआ है। यह मार्ग समुद्रतल से लगभग 14,500 फीट की ऊंचाई तक है। मार्ग पर भारतीय सेना, आईटीबीपी और पुलिस प्रशासन की टीमें तैनात रहेंगी जो प्रतिभागियों को सुरक्षा, गाइडेंस और आपात सहायता प्रदान करेंगी। डीएम ने बृहस्पतिवार को गुंजी पहुंचकर ट्रैक रूट की मार्किंग की।

साथ ही स्थानीय होम स्टे संचालक, स्वयंसेवी संगठन और ग्राम समितियों के इस आयोजन में सक्रिय सहयोग के लिए आभार जताया। इस दौरान ग्राम प्रधान गुंजी और सेवानिवृत आईजी विमला गुंज्याल ने जिलाधिकारी से भेंट कर अल्ट्रा मैराथन की तैयारियों पर चर्चा की। डीएम शुक्रवार को गुंजी के आसपास के क्षेत्रों का भी निरीक्षण कर तैयारियों को परखेंगे। वहां एसडीएम धारचूला जितेंद्र वर्मा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed