{"_id":"766e0190297e70dbec048265e7a08ac1","slug":"touching-today-will-thunder-rain-unlikely-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से छाने लगेंगे बादल, बारिश की संभावना नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से छाने लगेंगे बादल, बारिश की संभावना नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
Updated Tue, 12 Jan 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को हल्के स्तर के बादल दिखाई दिए। बुधवार से बादलों की सघनता बढ़ जाएगी और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्के हिमपात की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कोई मजबूत सिस्टम सक्रिय नहीं हो रहा है। इस कारण बारिश की संभावना नहीं है। दिन में बादलों की मौजूदगी से आज यहां तेज हवाओं का असर बना रहा। इस कारण अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल सूखे से राहत मिलने वाली नहीं है। क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ मजबूती के साथ सक्रिय नहीं हो पा रहा है। अलबत्ता ठंड का असर बना रहेगा। रात के समय पाला गिरेगा और न्यूनतम तापमान में अभी सुधार की संभावना नहीं है।
विज्ञापन